फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Irrfan-Sutapa Love Story: सुतापा के लिए धर्म बदलने को तैयार थे इरफान? बेहद फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

Thu, 23 Feb 2023 09:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Feb 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan and Sutapa Sikdar Wedding Anniversary: Know Their Love story
इरफान खान, सुतापा सिकदर - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर, फैंस की यादों में वह आज भी रचे-बसे हैं। इरफान का जिक्र आते ही उनका बोलती आंखों वाला चेहरा सामने घूमने लगता है। उनकी आखें जुबां का काम करती थीं और उनकी मासूमियत पर हर कोई फिदा हो जाया करता। एक्टर की इसी मासूमियत पर सुतापा सिकदर भी दिल हार बैठी थीं। बता दें कि इरफान अगर आज होते तो अपनी जिंदगी का एक बेहद खास दिन सेलिब्रेट कर रहे होते। आज ही के दिन इरफान और सुतापा सिकदर एक हुए थे। आज भले दोनों एक-दूसरे के साथ नहीं है, मगर इनके प्यार की महक आज भी जस की तस है। आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी...

Irrfan Khan and Sutapa Sikdar Wedding Anniversary: Know Their Love story
Irrfan Khan and Sutapa Sikdar - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान खान और सुतापा सिकदर की शादी 23 फरवरी 1995 को हुई थी। इस प्यार की शुरुआत बड़े दिलचस्प अंदाज में हुई। बता दें कि इरफान और सुतापा की लव स्टोरी दिल्ली के मंडी हाउस में स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से शुरू हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर प्यार हुआ और फिर शादी से पहले ही दोनों एक-दूजे को हमसफर मान बैठे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुतापा और इरफान एक एक्टिंग सेशन के दौरान मिले थे। उस वक्त इरफान जयपुर से आए थे, उन्होंने देखा कि यहां लड़कियां भी दोस्त हो सकती हैं, जिनसे दिल खोलकर बातें की जा सकती हैं। इस दौरान सुतापा उनकी दोस्त बनी। फिल्मों से लकर तमाम मसलों पर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 

Irrfan Khan and Sutapa Sikdar Wedding Anniversary: Know Their Love story
Irrfan Khan and Sutapa Sikdar - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान और सुतापा के बीच काफी समानताएं थीं। तमाम मुद्दों पर दोनों का नजरिया एक जैसा रहता। धीरे-धीरे दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में बदलने लगी तो दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। दोनों काफी वक्त तक लिव-इन में रहे। दोनों का फोकस अपने-अपने करियर पर था। इसी बीच सुतापा प्रेग्नेंट हो गईं। ऐसे में इरफान ने सोचा कि एक कमरे का घर छोड़कर दो कमरों का घर लेना होगा। दो कमरे के घर की तलाश उनके लिए मुश्किल हो चली। वे जहां भी जाते लोग पूछते कि क्या वे शादीशुदा हैं? इन सवालों से परेशान होकर आखिर सुतापा और इरफान ने आज ही के दिन वर्ष 1995 में कोर्ट मैरिज कर ली। 
Hera Pheri 3: अक्षय बने राजू, श्याम के गेटअप में सुनील, धोती पकड़े नजर आए परेश रावल..फिल्म के सेट से फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan and Sutapa Sikdar Wedding Anniversary: Know Their Love story
Irrfan Khan and Sutapa Sikdar - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान इरफान खान ने कहा था कि सुतापा से शादी के लिए वह धर्म परिवर्तन के लिए भी तैयार थे। हालांकि, इसकी जरूरत नहीं पड़ी। सुतापा के परिवार वालों ने इरफान को ऐसे ही अपना लिया था। सुतापा अपनी एक्टिंग की पढ़ाई के दौरान दोस्ती से लेकर काम तक हर चीज में आगे रहती थीं। ड्रामा स्कूल के थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स से सुतापा की अच्छी दोस्ती थी। वहीं, इरफान खान काफी सादगीपसंद और शर्मीले स्वभाव के थे। सुतापा सिकदर की पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से ही हुई थी, ऐसे में उन्हें कुछ भी कहना होता तो वो बिंदास होकर बोलती थीं। इरफान तो सुतापा को शुरू से ही पसंद करते थे। लेकिन, सुतापा पहली बार कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में इरफान के प्रति आकर्षित हुईं। 
James Bond: लियाम नीसन ने किया बड़ा खुलासा, कहा-पत्नी की वजह से नहीं निभा सका जेम्स बॉन्ड का किरदार

विज्ञापन
Irrfan Khan and Sutapa Sikdar Wedding Anniversary: Know Their Love story
Irrfan Khan and Sutapa Sikdar - फोटो : सोशल मीडिया

कॉलेज के दिनों में इरफान हर चीज को लेकर काफी उत्सुक रहते। उन्हें नई चीजों के बारे में जानने की जिज्ञासा रहती और काफी सवाल किया करते। बाकी लोग जहां इरफान की इस आदत से परेशान होते, वहीं सुतापा एक्टर की यह बात खूब पसंद करने लगीं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी और अपनी शादीशुदा जिंदगी में दोनों बेहद खुश थे। मगर, किस्मत ने ऐसा धोखा दिया कि कैंसर के चलते इरफान अप्रैल 2020 में यह दुनिया छोड़ गए। सुतापा आज इरफान की यादों के सहारे जिंदगी बिता रही हैं।
South Remake: शहजादा से पहले साउथ के ये हिंदी रीमेक भी रहे फ्लॉप, नहीं चल पाया था खिलाड़ी का भी जादू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed