फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमारी को मात देकर काम पर लौटे इरफान, साधारण से कपड़ों में उदयपुर की सड़कों पर दिखे ऐसे

Sat, 06 Apr 2019 04:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 06 Apr 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan begins shooting of Angrezi Medium film in Udaipur pictures leak
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film - फोटो : twitter

बीमारी को मात देकर बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) काम पर वापस लौट आए हैं। कुछ दिन पहले इरफान की एयरपोर्ट पर की तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वह टोपी लगाए हुए नजर आए थे। बीमारी से जंग जीतकर इरफान खान इन दिनों उदयपुर में हैं जहां पर वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के सेट से इरफान की तस्वीरें आई हैं जिसमें वह आम आदमी की तरह नजर आए। 

Irrfan Khan begins shooting of Angrezi Medium film in Udaipur pictures leak
Irrfan Khan - फोटो : twitter

इस तस्वीर में इरफान खान मिडिल क्लास आदमी के लुक में नजर आ रहे हैं। साधारण सी पैंट और शर्ट के साथ इरफान हेलमेट लगाए हुए हैं। इस तस्वीर के आने से पहले फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर भी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में इरफान खान के साथ फिल्म निर्देशक होमी अदजानिया, सिनेमैटोग्राफर अनिल मेहता, दीपक डोबरियाल भी दिखाई दिए। 
 



 

Irrfan Khan begins shooting of Angrezi Medium film in Udaipur pictures leak
Irrfan Khan - फोटो : social media

खबरों की मानें तो इस फिल्म में इरफान खान के अपोजिट करीना कपूर नजर आ सकती हैं। हालांकि इसे लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बीमारी को मात देकर इरफान खान 8 महीने बाद भारत वापस आए हैं। 8 महीने तक इरफान फिल्मों से दूर थे लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस को लगातार तबीयत का अपडेट दे रहे थे। जैसे ही इरफान ने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का पहला शॉट दिया वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan begins shooting of Angrezi Medium film in Udaipur pictures leak
irrfan khan - फोटो : file photo

'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने कहा- 'जैसे ही इरफान ने अपना पहला शॉट दिया सभी लोग भावुक हो गए। इरफान एक बेहतरीन एक्टर हैं। 'हिंदी मीडियम' फिल्म में इरफान के साथ काम करके अच्छा लगा था। मेरा, होमी और इरफान का साथ हमेशा अच्छा रहता है।' इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान इरफान की बेटी का किरदार निभाएंगी।

विज्ञापन
Irrfan Khan begins shooting of Angrezi Medium film in Udaipur pictures leak
Irrfan Khan - फोटो : instagram

खबरों की मानें तो अप्रैल तक इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में होगी इसके बाद की शूटिंग लंदन में। 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं। अंग्रेजी मीडियम फिल्म साल 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म की पहली कड़ी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच सबा को फिल्म के सीक्वेंस में नहीं लिया गया। सबा कमर ने अपने किरदार से बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed