सब्सक्राइब करें

Irrfan Khan: बस पढ़ लीजिए ये 10 डायलॉग, यकीन मानिए दिमाग में दिनभर छाए रहेंगे इरफान खान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 06:57 AM IST
सार

अभिनेता इरफान खान को फिल्म हासिल के लिए साल 2004 में बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। वहीं, 2011 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। 

विज्ञापन
Irrfan Khan birthday 10 best dialogues which are still popular among fans
irrfan khan birthday - फोटो : social media

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार इरफान खान की आज बर्थ एनिवर्सरी है। राजस्थान के टोंक जिले में 7 जनवरी 1967 के दिन एक मुस्लिम परिवार में इरफान का जन्म हुआ। इरफान ने अपना बचपन टोंक और राजस्थान में बिताया। स्कूली पढ़ाई-लिखाई भी वहीं से हुई। टीवी से बॉलीवुड तक अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले इरफान खान ने हॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया। साल 2004 में उन्हें फिल्म हासिल के लिए बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला, जबकि 2011 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया। साल 2020 में 29 अप्रैल के दिन इरफान खान इस दुनिया को अलविदा कह गए। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर हम आपको उन 10 डायलॉग्स से रूबरू करा रहे हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद इरफान दिनभर आपके जेहन में छाए रहेंगे।

Trending Videos
Irrfan Khan birthday 10 best dialogues which are still popular among fans
irrfan khan - फोटो : social media

कारवां
इस फिल्म में इरफान खान ड्राइवर की भूमिका में नजर आए। उनके साथ मिथिला पालकर और दुलकर सलमान मुख्य भूमिका में नजर आए। इस फिल्म में उनका एक डायलॉग है... 'लोगों को हक जताना आता है, रिश्ते निभाना नहीं आता...।'

यह भी पढ़ें- ब्लैक बिकिनी पहन उर्फी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan birthday 10 best dialogues which are still popular among fans
irrfan khan - फोटो : social media

द किलर 
द किलर फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इरफान खान के साथ इमरान हाशमी और निशा कोठारी ने अहम भूमिका अदा की थी। इस फिल्म से अभिनेता का डायलॉग है... 'पिस्टल की ठंडी नली जब कनपटी पर लगती है न, तब जिंदगी और मौत का फर्क समझ आता है।' 

यह भी पढ़ें- गजब हैं ये 10 डायलॉग, बना देंगे ताजा खबर का दीवाना!

Irrfan Khan birthday 10 best dialogues which are still popular among fans
irrfan khan - फोटो : social media

कसूर
यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट और निर्देशक विक्रम भट्ट थे। फिल्म में मुख्य भूमिका में आफताब शिवदासानी और लीसा रे थे। इस फिल्म में इरफान खान का एक डायलॉग बहुत मशहूर हुआ था... 'आदमी जितना बड़ा होता है, उसके छुपने की जगह उतनी ही कम होती है।' 

यह भी पढ़ें- IIFA 2023 Postponed: तय तारीख पर नहीं होगा आईफा अवॉर्ड, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने सजेगा सितारों का मेला

विज्ञापन
Irrfan Khan birthday 10 best dialogues which are still popular among fans
irrfan khan - फोटो : social media

जज्बा
फिल्म जज्बा में इरफान खान के साथ अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। इस फिल्म में इरफान खान के कई डायलॉग बहुत फेमस हुए, लेकिन उनका सबसे बेहतरीन डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। 'मोहब्बत है इसलिए जाने दिया... जिद होती तो बांहों में होती' यह डायलॉग आज भी लोगों को बेहद पसंद है। 

यह भी पढ़ें- ओटीटी पर धमाकेदार एंट्री को तैयार अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed