सिनेमाजगत में अभिनेता इरफान खान को 32 साल हो चुके हैं। इतने लंबे अरसे में इरफान ने न केवल अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में छाप छोड़ी बल्कि हर किरदार में फिट होने वाले अभिनेता भी बन गए। खास बात है कि इरफान को टीवी सीरियल्स से पहचान मिली जिसके बाद उनका बॉलीवुड का सफर आसान हो गया। हालांकि इरफान ने टीवी में आने से पहले कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन का रुख किया। 'चाणक्य', 'भारत की खोज', 'सारा जहां हमारा', 'बनेगी अपनी बात', 'चंद्रकांता' जैसे सीरियल्स ने इरफान खान को लोगों की नजरों में ला दिया। इसके बाद इरफान फिर से सिनेमाजगत की ओर बढ़ गए। इरफान खान का सात जनवरी को जन्मदिन है। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने टीवी में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में काम किया।
इरफान खान सहित बॉलीवुड के इन 10 सितारों को टीवी से मिली पहचान, पुरानी तस्वीरों में पहचानना मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंकज कपूर
पंकज कपूर ने भी टीवी के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। ऑफिस ऑफिस के मुसद्दीलाल किरदार ने पंकज को हिट कर दिया था। इसके बाद पंकज कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। पंकज कपूर ने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई। इस इन फिल्मों में 'गांधी', 'जाने भी दो यारों', 'खंडर', 'खामोश', 'मुसाफिर', 'मकबूल' जैसी कई फिल्में हैं।
शाहरुख खान
इस लिस्ट में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी हैं। शाहरुख ने पहली बार 'फौजी' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल का निर्देशन कर्नल राज कपूर ने ही किया था। इसके बाद सर्कस और दिल दरिया में नजर आए। इसके बाद किंग खान ने 'दीवाना' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म के बाद किंग खान ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शाहरुख को आज सिनेमाजगत का बादशाह कहा जाता है।
विद्या बालन
विद्या बालन ने साल 1995 में 'हम पांच' सीरियल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। यह सीरियल सुपरहिट हुआ था। 'हम पांच' सीरियल में विद्या बालन को पहचानना भी मुश्किल है। अब उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है। विद्या बालन की पहली बॉलीवुड फिल्म 'परिनीता' थी जो कि साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद विद्या ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं था। विद्या के नाम कई सुपरहिट फिल्में दर्ज हैं।
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत भी ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने टीवी से बॉलीवुड में कदम रखा। सुशांत का पहला सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' था। इसके बाद 'पवित्र रिश्ता' में नजर आए। 'पवित्र रिश्ता' सीरियल हिट रहा। इसके बाद रियलिटी शो किए। साल 2013 में सुशांत ने 'काए पो चे' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की। सुशांत ने अब तक कई फिल्में की लेकिन कुछ ही फिल्में हिट रही।