{"_id":"5ea954519b93393f3c3b1a0c","slug":"irrfan-khan-childhood-photos-with-family-and-here-his-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन में यूं दिखते थे इरफान खान, अनदेखी तस्वीरों में भाई-बहन के साथ आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बचपन में यूं दिखते थे इरफान खान, अनदेखी तस्वीरों में भाई-बहन के साथ आए नजर
बॉलीवुड से ऐसी खबर आई कि जिसके बाद क्या सितारे और क्या फैंस सभी दुख और सन्नाटे में हैं। अभिनेता इरफान खान की असमय मृत्यु पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। करीब दो साल से वो लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनय की दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले इरफान खान के बारे में किसने सोचा था कि इस कदर सभी को रुलाते हुए चले जाएंगे। चलिए हम आपको उनके बचपन की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 8
पिता की गोद में इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इरफान के पिता यासीन खान और मां का नाम सईदा बेगम था। इरफान खान के तीन भाई बहन हैं। इरफान की बहन रुकसाना हैं जो उनसे बड़ी हैं। दो छोटे भाई इमरान खान और सलमान खान हैं।
3 of 8
बाएं से पहले इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
स्कूल के दिनों में इरफान पढ़ाई में बहुत अच्छे विद्यार्थी नहीं थे। उनका मन खेलने कूदने में लगता था। दरअसल बचपन में तो वो क्रिकेटर बनना चाहते थे। एक शो में इरफान खान ने बताया था कि उन्हें बैटिंग करना काफी पसंद था। सीके नायडू अंडर 23 में उनका सेलेक्शन भी हो गया था लेकिन पैसे की कमी की चलते वो अजमेर खेलने नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
बहन के साथ इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के जयपुर में इरफान का जन्म एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था। उनके पिता टायर का व्यापार करते थे। जब इरफान का एनएसडी में प्रवेश हुआ, उन्हीं दिनों उनके पिता की मृत्यु हो गई। जिसके बाद इरफान को घर से पैसे मिलने बंद हो गए। एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप के जरिए उन्होंने अपना कोर्स खत्म किया।
विज्ञापन
5 of 8
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इरफान की मां का हाल ही में निधन हुआ। इरफान अपनी मां के बेहद करीब थे। फिल्मों में अभिनय करने की बात सुन उनकी मां ने कहा था कि क्या अब वो नाचने-गाने का काम ही करेंगे। तब इरफान ने अपनी मां को समझाते हुए कहा था कि 'आप मुझ पर भरोसा रखिए। मैं आपको कभी भी शर्मिंदा नहीं होने दूंगा। मैं नाचने-गाने के अलावा कुछ ऐसे काम करूंगा जो आपको अच्छा लगेगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।