सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Irrfan Khan Dies: इरफान खान के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड, अमिताभ-सलमान समेत इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 29 Apr 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan Death Today Latest Updates Bollywood Pay condolence To Great Actor
इरफान खान के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार इरफान खान (Irrfan Khan) का आज मुंबई में निधन हो गया है। वह 54 वर्ष के थे। साल 2018 में इरफान खान (Irrfan Khan) को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। पिछले दो साल से वो इस बीमारी का इलाज करा रहे थे।





बीते रोज खबर आई थी कि अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें ICU में भर्ती करवाया गया है। इस दुखद खबर से पूरा बॉलीवुड गमगीन है। अमिताभ बच्चन से लेकर रवीना टंडन समेत सभी सितारों ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।

Trending Videos
Irrfan Khan Death Today Latest Updates Bollywood Pay condolence To Great Actor
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने इरफान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- अभी-अभी इरफान खान के निधन की खबर मिल रही है। यह सबसे परेशान करने वाली और दुखद खबर है। एक अविश्वसनीय प्रतिभा, एक महान सहयोगी, सिनेमा की दुनिया के लिए एक शानदार योगदानकर्ता ने हमें बहुत जल्द छोड़ दिया। उनके लिए प्रार्थना और दुआ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan Death Today Latest Updates Bollywood Pay condolence To Great Actor
रवीना टंडन

रवीना टंडन ने लिखा- एक शानदार कोस्टार, एक अभिनेता के रूप में उत्कृष्ट और एक खूबसूरत इंसान। आपकी जगह कोई नहीं ले सकता। हमने आपको बहुत जल्दी खो दिया! अविश्वसनीय। ओम शांति।
 

Irrfan Khan Death Today Latest Updates Bollywood Pay condolence To Great Actor
Urmila Matondkar - फोटो : instagram

उर्मिला मातोंडकर ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- #IrrfanKhan के निधन के बारे में जानकर गहरा दुःख हुआ। एक बेहतरीन कलाकार। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। आप हमेशा याद आएंगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

विज्ञापन
Irrfan Khan Death Today Latest Updates Bollywood Pay condolence To Great Actor
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- इरफान खान वास्तव में एक दयालु अभिनेता थे और उन्होंने जो जादू पर्दे पर उतारा, वह अब हम नहीं देख पाएंगे। आप बहुत जल्दी चले गए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed