फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विनोद खन्ना की ऐसी हालत देख भावुक हुआ ये एक्टर, कहा, 'जरूरत पड़ी तो अंगदान कर दूंगा'

Sat, 08 Apr 2017 07:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Sat, 08 Apr 2017 07:32 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan emotional on Vinod Khanna's health, says will donate organ if needed
विनोद खन्ना
एक जमाने में लाखों को लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर विनोद खन्ना की हालत इन दिनों नाजुक है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई जिसमें विनोद खन्ना काफी दुबले-पतले और निढाल से नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है और इसी तस्वीर को देख एक्टर इरफान खान काफी भावुक हो गए।
Irrfan Khan emotional on Vinod Khanna's health, says will donate organ if needed
अपने घरवालों के साथ विनोद खन्ना
इरफान ने कहा कि विनोद खन्ना उनके फेवरेट स्टार रहे हैं और उन्हें ऐसी हालत में देख उनका दिल रो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि विनोद खन्ना जल्द ठीक हो जाएं और अगर उन्हें ठीक करने के लिए अंग करने की जरूरत पड़ी तो वो जरूर अंगदान करेंगे। इरफान खान ने ये भी कहा कि विनोद खन्ना उनके लिए काफी मायने रखते हैं और वो अपने जमाने के सबसे हैंडसम एक्टरों में से एक रहे हैं।
Irrfan Khan emotional on Vinod Khanna's health, says will donate organ if needed
विनोद खन्ना
बता दें कि विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा तो ये भी जा रहा है कि विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर है। लेकिन उनके परिवारवालों और डॉक्टरों ने इस बारे में किसी को भी बताने से इंकार कर दिया है। वहीं जब विनोद खन्ना को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनके बेटे राहुल खन्ना ने कहा था कि उनके पिता की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan emotional on Vinod Khanna's health, says will donate organ if needed
विनोद खन्ना
बता दें विनोद खन्ना पिछले एक साल से बीमार हैं और शायद इसीलिए तभी से उन्होंने फिल्मों में दिखना तक बंद कर दिया। किसी इवेंट में भी वो नजर नहीं आए। पिछली बार वो शाहरुख खान स्टारर 'दिलवाले' में नजर आए जो साल 2015 में आई थी।
विज्ञापन
Irrfan Khan emotional on Vinod Khanna's health, says will donate organ if needed
विनोद खन्ना
एक वक्त पर हीरोइनों के दिलों पर राज करने वाले विनोद खन्ना बीमारी के चलते इतने कमजोर हो गए हैं कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। जहां एक तरफ विनोद खन्ना की तस्वीर सामने आने से लोग उनको लेकर चिंता में डूबे हैं वहीं देर रात उनके निधन की भी खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं जिन्हें बाद में विनोद खन्ना से जुड़े सूत्रों ने झूठा करार दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed