{"_id":"5eabf0408ebc3e90906146f9","slug":"irrfan-khan-family-sutapa-sikdar-son-babil-and-ayaan-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरफान के परिवार का आधिकारिक बयान, पत्नी सुतापा ने कहा- 'जिंदगी में रीटेक नहीं होते'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरफान के परिवार का आधिकारिक बयान, पत्नी सुतापा ने कहा- 'जिंदगी में रीटेक नहीं होते'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 01 May 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
इरफान और सुतापा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा चाहने वालों के दिलों में रहेंगे। महज 53 साल की उम्र में इरफान का इस तरह जाना किसी को यकीन नहीं हो रहा है। वो पिछले ढाई साल से कैंसर से लड़ रहे थे। उनके परिवार के लिए ये बेहद दुखद घड़ी है। इरफान की पत्नी सुतापा और दोनों बेटों बाबिल, अयान की ओर से एक आधिकारिक बयान आया है, जो इरफान के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।
2 of 6
irfan annd sutapa
- फोटो : file photo
इरफान के परिवार की ओर से कहा गया है कि 'हम इसे पारिवारिक बयान कैसे कहें जबकि पूरी दुनिया इसे व्यक्तिगत नुकसान मान रही है? हम अकेले कैसे महसूस कर सकते हैं जब लाखों लोग हमें सांत्वना दे रहे हैं और हमारे साथ खड़े हैं। सबको बताना चाहते हैं कि हमने कुछ खोया नहीं है हमने पाया है। हमने पाया है जो हमने उनसे सीखा।'
3 of 6
इरफान खान-सुतापा
- फोटो : फाइल
इरफान की पत्नी सुतापा कहती हैं कि 'केवल एक चीज है जो मुझे उनसे शिकायत है, उन्होंने मुझे जिंदगी भर के लिए नुकसान दे दिया है। परफेक्शन के लिए उनकी कोशिश मुझे किसी भी चीज में सामान्य नहीं रहने देती। एक लय थी जो उन्होंने हमेशा हर चीज में देखी। हमारी जिंदगी अभिनय की मास्टर क्लास थी इसलिए जब 'एक बिन बुलाए मेहमान' ने प्रवेश किया तो सीखा कि कैसे सामंजस्य बिठाना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इरफान खान
- फोटो : Social Media
'डॉक्टर की रिपोर्ट एक स्क्रिप्ट की तरह थी जिसमें मैं चाहती थी कि सबकुछ परफेक्ट हो। इस दौरान कई बहुत अच्छे लोगों से मुलाकात हुई।' बयान में इरफान का इलाज करने वाले कई डॉक्टरों को शुक्रिया किया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
Irrfan Khan
- फोटो : Social Media
सुतापा कहती हैं कि 'यह समझाना मुश्किल है कि यह यात्रा कितनी शानदार, रोमांचक और दर्दनाक रही है। हमें साथ में 35 साल हो चुके थे। यह एक शादी नहीं थी यह एक जुड़ाव था। मैं अपने छोटे से परिवार को देखती हूं, मेरे दोनों बेटे बाबिल और अयान के साथ। इरफान उन्हें रास्ता सिखाते हुए कहते थे 'वहां नहीं, यहां से मोड़ो' लेकिन जिंदगी सिनेमा नहीं और ना ही यहां कोई रीटेक होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।