{"_id":"5b4af3d04f1c1b40748b4ca2","slug":"irrfan-khan-first-picture-after-post-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: बेहद कमजोर हो गए हैं इरफान खान, बीमारी के इलाज के बाद पहली तस्वीर आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: बेहद कमजोर हो गए हैं इरफान खान, बीमारी के इलाज के बाद पहली तस्वीर आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इरफान खान इन दिनों लंदन में अपनी गंभीर किस्म की बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर है। अच्छी बात ये है कि ट्रीटमेंट के बाद वो तेजी से ठीक हो रहे हैं हालांकि अभी उनका देश लौटने का कोई प्लान नहीं है और अभी वो लंदन में ही रहकर इलाज करवाएंगे। इसी बीच इरफान खान की नई तस्वीर सामने आई है।
2 of 5
तस्वीर में इरफान खान बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं और उनका वजन घट गया है। इरफान खान किसी विंडो के सामने खड़े हैं और कानों में ईयरफोन लगा रखा है। उन्होंने यह तस्वीर ट्विटर के प्रोफाइल पर लगा रखी है। वैसे इरफान की ये तस्वीर उनके फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है जिसमें वो हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
3 of 5
इससे पहले बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इरफान खान के एक करीबी दोस्त और फिल्ममेकर ने लंदन से लौटकर बताया था कि बहुत ही धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन वो ठीक हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इरफान इलाज के बाद इस साल के आखिर तक भारत वापस आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इरफान खान ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि 'कुछ महीने पहले अचानक मुझे पता चला कि मैं न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से ग्रस्त हूं। यह शब्द मैंने पहली बार सुना था। जब मैंने इसके बारे में सर्च किया तो पाया कि इस पर ज्यादा शोध नहीं हुए हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी भी मौजूद नहीं थी। यह एक दुर्लभ शारीरिक अवस्था का नाम है और इस वजह से इसके उपचार की अनिश्चितता ज्यादा है। अभी तक मैं तेज रफ्तार वाली ट्रेन में सफर कर रहा था। मेरे कुछ सपने थे, कुछ योजनाएं थीं, कुछ इच्छाएं थीं, कोई लक्ष्य था।'
विज्ञापन
5 of 5
'फिर किसी ने मुझे हिलाकर जगा दिया। मैंने पीछे मुड़कर देखा तो वो टीसी था। उसने कहा आपका स्टेशन आ गया है। कृपया नीचे उतर जाइए। मैं कंफ्यूज था। मैंने कहा- नहीं, नहीं अभी मेरा स्टेशन नहीं आया। उसने कहा- नहीं आपको अगले किसी भी स्टॉप पर उतरना होगा। इस डर और दर्द के बीच मैं अपने बेटे से कहता हूं, मैं किसी भी हालत में ठीक होना चाहता हूं। मुझे अपने पैरों पर वापस खड़े होना है।' वहीं फिल्मों की बात करें तो इरफान खान की आने वाली फिल्म 'कारवां' 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।