सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

टीवी और बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी चलता था इरफान खान का सिक्का, ऑस्कर विनिंग फिल्म में भी दिखा था दमखम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 29 Apr 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan Hollywood Films Slumdog Millionaire Life Of Pi The Namesake The Darjeeling Limited I Love You The Amazing Spiderman Inferno
इरफान खान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का जितना नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री में हैं उतना ही हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी है। उन्होंने बॉलीवुड को तो एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी अपनी दमदार एक्टिंग का जौहर दिखाया है। हालांकि हॉलीवुड फिल्मों के लिए इरफान को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। शुरुआती दौर में इरफान की अंग्रेजी बेहद कमजोर थी जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन इरफान ने हार नहीं मानी और अपनी अंग्रेजी पर काम करना शुरू किया। यहां तक की इरफान ने इसके लिए कई कोर्स भी ज्वाइन किए जहां उन्होंने अंग्रेजी बोलने का लहजा सीखा। यहां देखिए इरफान खान की हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट...

Trending Videos
Irrfan Khan Hollywood Films Slumdog Millionaire Life Of Pi The Namesake The Darjeeling Limited I Love You The Amazing Spiderman Inferno
द वॉरियर - फोटो : Social Media

द वॉरियर (2001)
इरफान खान ने अपने करियर की शुरुआत तो बहुत पहले ही कर ली थी। लेकिन उनकी जिस फिल्म ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया वो फिल्म है साल 2001 में आई फिल्म 'द वॉरियर'। इस फिल्म का निर्देशन ब्रिटिश फिल्ममेकर आसिफ कपाड़िया ने किया था। ये फिल्म राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म थी इस फिल्म के बाद से ही इरफान के अभिनय को नोटिस किया जाने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan Hollywood Films Slumdog Millionaire Life Of Pi The Namesake The Darjeeling Limited I Love You The Amazing Spiderman Inferno
The Name Sake - फोटो : Social Media

द नेमसेक (2006)
साल 2006 में आई इस फिल्म में अभिनेता इरफान खान अभिनेत्री तब्बू के साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को फिल्म 'मकबूल' में भी देखा गया है। मीरा नायर के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक बंगाली परिवार की कहानी थी जो बंगाल से निकलकर अमेरिका में एडजस्ट कर रहा होता है। ये फिल्म यूएस, जापान और भारत में रिलीज हुई थी।

Irrfan Khan Hollywood Films Slumdog Millionaire Life Of Pi The Namesake The Darjeeling Limited I Love You The Amazing Spiderman Inferno
Irrfan Khan

द दार्जिलिंग लिमिटेड (2007)
साल 2007 में आई ये फिल्म का निर्देशन वेस एंडरसन के निर्देशन में बनी थी। ये फिल्म तीन भाइयों के ऊपर आधारित थी जिनके पिता का निधन हो जाता है। जिसके बाद तीनों भाई एक दूसरे के साथ घुलने मिलने के लिए भारत दर्शन पर निकलते हैं। इस फिल्म में इरफान खान ने भी किरदार निभाया था। इरफान खान फिल्म में पिता के किरदार में थे।

विज्ञापन
Irrfan Khan Hollywood Films Slumdog Millionaire Life Of Pi The Namesake The Darjeeling Limited I Love You The Amazing Spiderman Inferno
स्लमडॉग मिलेनियर - फोटो : Social Media

स्लमडॉग मिलेनियर (2008)
साल 2008 में ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' में भी इरफान खान का अहम किरदार था। इस फिल्म में इरफान पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में थे। फिल्म में इरफान के किरदार को खूब सराहा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed