{"_id":"5c7c99e7bdec22121f031bea","slug":"irrfan-khan-perfectly-fine-and-kangana-defends-her-remark-here-is-top-entertainment-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में 'एयर स्ट्राइक' से लेकर दीना पाठक के बर्थडे सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में 'एयर स्ट्राइक' से लेकर दीना पाठक के बर्थडे सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
Mon, 04 Mar 2019 08:54 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 04 Mar 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
दीना पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीना पाठक की बर्थ एनिवर्सरी
कंगना
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने किया बचाव
पुलवामा हमले के बाद कंगना रनौत ने पाकिस्तान को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान का विनाश कर देना चाहिए। हालांकि उनके उस बयान से कुछ लोग सहमत नहीं थे। हाल में एक इंटरव्यू में कंगना ने अपने उस बयान को लेकर बचाव किया। कंगना ने कहा यह एक सजह प्रवृत्ति है, उस समय जो क्रूर और अमानवीय घटना हुई उससे उन्हें बहुत दुख हुआ था।

Irrfan Khan
पूरी तरह ठीक हुए इरफान खान
लंबे समय से बीमार चल रहे इरफान खान को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। खबर है कि इरफान अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और जल्द फिल्मों में वापसी कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तिग्मांशु धूलिया ने उनके ठीक होने की जानकारी दी और ये भी बताया है कि वो हिन्दी मीडियम 2 की शूटिंग जल्द शुरु करेंगे।

ranbir kapoor
रणबीर कपूर बनेंगे राकेश शर्मा
राकेश शर्मा के ऊपर बननी वाली बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' को लेकर अभी तक लीड कास्ट फाइनल नहीं हो पाई है। फिल्म के निर्माता इसे लेकर बहुत परेशान हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि शाहरुख खान का नाम इस फिल्म के लिए फाइनल हो गया है लेकिन फिर बताया गया कि उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है। उसके बाद विक्की कौशल, राजकुमार राव और कार्तिक आर्यन को भी अप्रोच किया गया लेकिन बात नहीं बनी। अब खबर आई है कि राकेश शर्मा के रोल के लिए रणबीर कपूर का नाम फाइनल कर लिया गया है।

Prerna Arora
प्रेरणा अरोड़ा के बुरे दिन
पिछले ढाई महीने से भायखला जेल में बंद प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के दिन खराब चल रहे हैं। फन्ने खां, परमाणु से लेकर कई और फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन की सौदेबाजी किसी और डिस्ट्रीब्यूटर से करने के चलते उन्हें यह सजा भुगतनी पड़ रही है। कोरियोग्राफर-डायरेक्टर अहमद खान भी तब उस नई कंपनी के साथ जुड़े थे। अब धीरे-धीरे सब प्रेरणा अरोड़ा का साथ छोड़ने लगे हैं। पिछले साल जुलाई में उन्होंने स्टूडियो फाइव एलिमेंट्स की स्थापना की थी। तब उन्होंने सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वतूंर को लेकर एक फिल्म बनाने का ऐलान किया था, इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल अक्टूबर में शुरु होनी थी लेकिन प्रेरणा के जेल में बंद होने के चलते यह नहीं हो पाया। अब खबर है उनके बिना ही यह प्रोजेक्ट शुरु होगा।