फिल्म अभिनेता इरफान खान के जाने का दुख हर किसी को है। सिनेमा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 28 अप्रैल को उनके निधन की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया था। लोग अब सोशल मीडिया पर अब उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। ऐसी ही एक वीडियो इरफान के बेटे बाबिल खान ने भी शेयर की है।
बेटे ने साझा किया पानी पुरी खाते इरफान खान का थ्रोबैक वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पिता इरफान खान की एक पुरानी वीडियो शेयर की है। ये वीडियो किसी होटल की लग रही है जिसमें इरफान खान पानी पुरी का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। पानी पुरी खाने की खुशी इरफान के चेहरे पर साफ दिख रही है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा है, 'जब आप इतने लंबे समय तक डाइट पर रहते हैं और फिर शूटिंग खत्म हो जाती है और आपके पास खाने के लिए पानी पूरी हो सकती है।' इरफान की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
When you’re on diet for so long and then the shoot ends and you can have pani puri.
A post shared by Babil Khan (@babil.i.k) on
इससे पहले इरफान की पत्नी सुतापा ने एक पारिवारिक बयान जारी किया था। इरफान के परिवार की ओर से कहा गया है कि 'हम इसे पारिवारिक बयान कैसे कहें जबकि पूरी दुनिया इसे व्यक्तिगत नुकसान मान रही है? हम अकेले कैसे महसूस कर सकते हैं जब लाखों लोग हमें सांत्वना दे रहे हैं और हमारे साथ खड़े हैं। सबको बताना चाहते हैं कि हमने कुछ खोया नहीं है हमने पाया है। हमने पाया है जो हमने उनसे सीखा।'
इरफान की पत्नी सुतापा कहती हैं कि 'केवल एक चीज है जो मुझे उनसे शिकायत है, उन्होंने मुझे जिंदगी भर के लिए नुकसान दे दिया है। परफेक्शन के लिए उनकी कोशिश मुझे किसी भी चीज में सामान्य नहीं रहने देती। एक लय थी जो उन्होंने हमेशा हर चीज में देखी। हमारी जिंदगी अभिनय की मास्टर क्लास थी इसलिए जब 'एक बिन बुलाए मेहमान' ने प्रवेश किया तो सीखा कि कैसे सामंजस्य बिठाना है।'
कोरोना पीड़ितों की मदद को फिर आगे आईं प्रियंका चोपड़ा, यूनिसेफ के साथ मिलकर करेंगी कमजोर बच्चों की सहायता