{"_id":"5cd3fe23bdec220724487619","slug":"irrfan-khan-shared-emotional-letter-for-media-after-beat-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खतरनाक बीमारी पर पहली बार बोले इरफान खान, इमोशनल लेटर में बयां किया दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खतरनाक बीमारी पर पहली बार बोले इरफान खान, इमोशनल लेटर में बयां किया दर्द
Thu, 09 May 2019 03:50 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 09 May 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान हाल ही में गंभीर बीमारी की इलाज करवाकर भारत लौटे हैं। उनका इलाज लंदन में चल रहा था। लंदन से लौटते ही इरफान खान ने अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग शुरू कर दी हैै। बीच-बीच में 'अंग्रेजी मीडियम' के सेट की तस्वीरेें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इन सबके बीच इरफान खान ने बीमारी के दौरान के समय को मीडिया के सामने बयां किया है।
Irrfan Khan
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इरफान खान ने एक चिट्ठी के जरिए अपनी बीमारी के समय को याद किया है। इरफान ने चिट्ठी में लिखा,'पिछले कुछ महीने से सेहत में सुधार की राह पर हूं जब आप धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे होते हैं। वास्तविक जिंदगी का सामना करने के लिए थकान से लड़ रहे होते हैं। मैं आपकी चिंता से अच्छे सेे वाकिफ हूं। आप सभी ने मुझे बात करने और मेरा सफर जानने की गुजारिश की, लेकिन मैं अभी खुद को गहराई से नाप रहा हूं। मैं छोटे-छोटे कदमों के साथ आगे बढ़ रहा हूं और कोशिश कर रहा हूं कि सेहत के इस सुधार और काम को एक कर सकूं।'
Irrfan Khan
- फोटो : social media
इरफान खान ने आगे लिखा,' मैं आपकी दुआओं का दिल से आभारी हूं, यह मेरे और मेरे परिवार को लिए बहुत मायने रखती हैं। बीमारी से उबरने के लिए जिस तरह से आप सभी ने मेरी प्राइवेसी का ख्याल रखा उसके लिए मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं । इस धैर्य, प्यार और अपनेपन के लिए शुक्रिया।' इस इमोशनल चिट्ठी में इरफान खान ने मशहूर लेखक Rikle की कुछ लाइन्स भी लिखीं। इरफान खान की ये इमोशनल चिट्ठी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि बीते महीने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद इरफान खान का उनके फैंस के साथ एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में इरफान खान फैंस के साथ काफी मस्ती करते दिखे। वह वीडियो में ऐसे दिख रहे थे कि जैसी वह कभी बीमार ही न पड़ें हों। इरफान खान के अन्य फैंस इस वीडियो कााफी पसंद कर रहे थे।
विज्ञापन
Irrfan Khan
- फोटो : file photo
बात करें फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की तो इस फिल्म में इरफान खान के साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान,राधिका मदान और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं जबिक प्रोड्यूसर दिनेश विजन हैं। ये फिल्म साल 2017 मेें आई हिंदी मीडियम का सीक्वल है।