दिवंगत अभिनेता इरफान खान का इसी साल 29 अप्रैल को निधन हो गया था। इरफान कैंसर से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे। इसी दौरान इलाज के समय उनका निधन हो गया। इरफान के इस दुनिया से अलविदा कहने के बाद से ही उनके बड़े बेटे बाबिल खान उनकी यादों में खोए हुए हैं। बाबिल ने एक बार फिर से अपने पिता को याद किया है।
लंदन जाते वक्त बाबिल को आई पिता इरफान खान की याद, कहा 'बाबा आप वहीं थे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबिल अक्सर कई मौकों पर अपने पिता और दिवंगत अभिनेता इरफान खान को याद किया है। बाबिल ने इरफान की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर उस समय की है जब इरफान अपनी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग कर रहे थे।
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बताया है कि वो अब दोबारा लंदन जा रहे हैं। तो ऐसे समय में उन्होंने अपने पिता के साथ बिताए कुछ पलों को याद किया। बाबिल ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'लंदन जा रहा हूं। एक और साल। पिछली बार लगभग इसी समय में गया था और बाबा तब वहीं थे। इस बार अजीब लग रहा है।'
View this post on Instagram
A post shared by Babil (@babil.i.k) on
बाबिल के इस पोस्ट पर उनकी मां और इरफान की पत्नी सुतापा सिकदार ने भी कमेंट किया। उन्होंने कमेंट में अपने बेटे को शुभकामनाएं दीं। सुतापा ने लिखा, 'जाओ बेटा.. लोगों के दिल और आत्मा को जीतो.. रात की रानी की खुशबू आपको हमेशा रास्ता दिखाती रहे और आप सकुशल घर वापस लौटें।'
गौरतलब है कि बाबिल इससे पहले भी बाबिल कई मौकों पर अपने पिता को याद करते रहते हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले भी बाबिल ने एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने माता पिता का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने अपनी मां सुतापा सिकदार को ये कविता डेडिकेट की थी।
पढ़ें: NCB के निशाने पर आ सकता है करण जौहर की पार्टी का पुराना वीडियो, जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई