काजोल और अजय देवगन के दोनों बच्चे नीसा और युग लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। नीसा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं जबकि युग अभी मुंबई में पढ़ रहे हैं। युग 10 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने एक बेहद खास काम किया है।
अजय देवगन के बेटे युग ने जन्मदिन पर किया ये खास काम, तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर युग की तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वो पेड़ लगाते नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने बताया कि 10वें जन्मदिन पर युग ने पेड़ लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'कल को हरा भरा बनाने के लिए काम जारी है। इससे ज्यादा मत पूछिए। हैप्पी बर्थडे युग।'
Working towards a Green tomorrow. Cannot ask for more. Happy Birthday 🥳 Yug. And, lots more to come.
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on
काजोल ने युग को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो साझा किया है। जिसमें युग पूल में नजर आ रहे हैं। काजोल ने लिखा कि 'मैं कुछ नहीं जानता मैं सब कुछ जानता हूं- युग देवगन- 10वें जन्मदिन की बधाई। मैं तुम्हें कितना याद कर रही हूं ये बता नहीं सकती।'
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
बता दें कि काजोल इन दिनों बेटी नीसा को लेकर सिंगापुर में हैं। लॉकडाउन लगने से पहले नीसा भारत आ गई थीं। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने पर नीसा फिर से सिंगापुर पढ़ाई के लिए चली गई हैं। ऐसे में काजोल बेटे युग को बहुत याद कर रही हैं। नीसा मुंबई में कम ही नजर आती हैं जबकि युग कभी साइकिल चलाते हुए तो कभी खेलते हुए दिख जाते हैं।
फिल्मों की बात करें तो अजय और काजोल को अंतिम बार पर्दे पर एक साथ इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' में देखा गया है। अजय की अगली फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।