इरफान खान ने महज 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके चाहने वालों के लिए इस पर यकीन करना अभी भी मुश्किल हो रहा है। इरफान अपने पीछे पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल व अयान को छोड़ गए। पिता के निधन के बाद बाबिल और अयान ने उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अब बाबिल ने पिता इरफान खान का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें इरफान मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
मस्ती करने में भी पीछे नहीं रहते थे इरफान खान, जब ठंडे पानी में लगा दी थी छलांग, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबिल ने दो वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में इरफान कंपा देने वाले ठंडे झील के पानी में छलांग मारते हैं। ठंड से वो पानी के बीच में ही चिल्लाने लगते हैं। वहीं दूसरे वीडियो में पानी से निकलते हुए इरफान कहते हैं कि 'यह बिल्कुल बर्फ जैसा है।'
बाबिल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों ने कमेंट किया है। अभिनेता ईशान खट्टर ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। वहीं अभिनेता अनूप सोनी ने भी बाबिल के इस पोस्ट पर प्यार जताया है।
गौरतलब है कि 29 अप्रैल को इरफान के निधन के बाद उनके परिवार की ओर से बयान आया था, 'हम इसे पारिवारिक बयान कैसे कहें जबकि पूरी दुनिया इसे व्यक्तिगत नुकसान मान रही है? हम अकेले कैसे महसूस कर सकते हैं जब लाखों लोग हमें सांत्वना दे रहे हैं और हमारे साथ खड़े हैं। सबको बताना चाहते हैं कि हमने कुछ खोया नहीं है हमने पाया है। हमने पाया है जो हमने उनसे सीखा।'
अंबानी परिवार ने की थी ऋषि कपूर के इलाज के दौरान मदद, भावुक पोस्ट लिख नीतू ने बताया फरिश्ता