अपने अभिनय से बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता इरफान खान बीते अप्रैल को इस दुनिया में नहीं रहे। उनके इंतकाल पर फैंस सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने शोक जताया। वहीं इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर उनसे जुड़ी यादों को अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इस बार सुतापा ने इरफान को बेहद खास वजह से याद किया है।
बारिश को देख भावुक हुईं इरफान की पत्नी सुतापा, सोशल मीडिया पर लिखा- 'मुझे पता है कि यह आपकी तरफ से...'
दरअसल हाल ही में मुंबई में बारिश हुई। बारिश ने सुतापा सिकदर की इरफान से जुड़ी यादों को ताजा कर दिया। सुतापा ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर मुंबई की बारिश के वीडियो के साथ इरफान खान की तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में इरफान खान पानी ने लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। पति की इस तस्वीर को साझा करते हुए सुतापा ने बेहद खास पोस्ट लिखा है।
Thank you soooo much I hear you ...yes I know it's from you to me and it touched my body and soul.. Between the two realms we have the rain connecting us..
सुतापा सिकदर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'बहुत बहुत शुक्रिया मैंने आपको सुना... हां मुझे पता है कि यह आपकी तरफ से मेरे लिए है और इसने मेरे शरीर और आत्मा को छू लिया है। दोनों क्षेत्रों के बीच हमारे पास बारिश है जो हमें जोड़े हुए है।' सोशल मीडिया पर सुतापा सिकदर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। इससे पहले भी उन्होंने इरफान खान के लिए फेसबुक को खास पोस्ट साझा किया था।
''Out beyond ideas of wrongdoing and rightdoing there is a field. I'll meet you there. When the soul lies down in that...
सुतापा सिकदर ने इरफान के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'गलत और सही करने के विचारों से परे एक खाली मैदान है। मैं तुमसे वहां मिलूंगी। जब आत्मा उस घास में लेटी होगी और दुनिया के बारे में बात करने के लिए बहुत कुछ होगा।' यह सिर्फ समय की बात है... मिलेंगे बातें करेंगे.... तुमसे दोबारा मिलने तक'।
आपको बता दें कि इरफान खान ने अपने शानदार अभिनय से लाखों दिलों को जीता था। निधन से पहले वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे। इस बीमारी के बारे में उन्हें साल 2018 में पता चला था, जिसके बाद उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इस बारे में अपने फैंस को जानकारी दी थी। इरफान खान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। निधन से पहले अचनाक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।