{"_id":"602a72c38ebc3ee9296faef2","slug":"irrfan-khan-wife-sutapa-sikdar-shared-his-memory-stone-photo-on-valentine-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरफान खान को वैलेंटाइन पर याद कर इमोशनल हुईं पत्नी सुतापा, बोलीं- यादों के सिवा…","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरफान खान को वैलेंटाइन पर याद कर इमोशनल हुईं पत्नी सुतापा, बोलीं- यादों के सिवा…
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 15 Feb 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान
- फोटो : Insatagram- @sikdarsuapa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता इरफान खान को गुजरे 10 महीने हुए हैं। उनके फैंस अपने चहीते अभिनेता की यादों को गले से लगाए रहते हैं और कई मौकों पर उन्हें याद करते हैं। वहीं उनकी पत्नी सुतापा सिकदर इरफान के जाने के बाद अकेली हो गई हैं। वैलेंटाइन के मौके पर उन्होंने अपने प्यार और पति को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया।
2 of 5
इरफान खान
- फोटो : Social Media
सुतापा सिकदर इरफान की मौत से बेहद टूट गई हैं। अपने दुख को हल्का करने के लिए वह कई बार इरफान के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करती रहती हैं। अब वैलेंटाइन के मौके पर सुतापा ने इरफान को खूब याद किया और फार्महाउस से उनकी मेमोरी स्टोन की फोटो फैंस संग भी साझा की। यहां इरफान के आगे फूल रखे हुए हैं। सुतापा ने लिखा ‘यादों के सिवा और कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रह जाता’।
3 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : twitter
इसपर फैंस भी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। एक फॉलोअर ने लिखा ‘मैं हमेशा बहुत दुखी हो जाती हूं जब भी इरफान सर के बारे में कोई पोस्ट देखती हूं। मैं अभी तक खुद को दुख में ही पाती हैं। मैं अपने आपको संभालने की कोशिश करती हूं लेकिन संभाल नहीं पाती। ये इरफान सर की प्राकृतिक एनर्जी है। मेरी तरह बहुत लोग होंगे जो उन्हें ठीक से अलविदा तक नहीं कह सके। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे’।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इरफान खान, बाबिल खान
- फोटो : Instagram: @babil,i,k
इरफान के फैंस उनके जाने के बाद भी उनपर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं सुतापा कभी थ्रोबैक फोटो शेयर कर तो कभी उनपर पंक्तियां लिखकर याद करती रहती हैं। वहीं 7 जनवरी को उनकी जयंती पर बेटे बाबिल ने काफी भावुक पोस्ट लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने पूरे परिवार का वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें पिता इरफान, मां सुतापा और भाई अयान दिख रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : social media
सुतापा और इरफान की मुलाकात नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में हुई थी। यहां इरफान अभिनय सीखने आए थे और सुतापा थियेटर टीचर बनने। दोनों ने फ्रेशर पार्टी में जाना। यहीं से कहानी शुरू हुई और 10 साल की जान पहचान के बाद दोनों ने शादी कर ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।