बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन को एक महीना हो चुका है। इरफान खान ने 29 अप्रैल को आखिरी सांस ली थी। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल था। इरफान खान के निधन के एक महीने बाद पत्नी सुतापा सिकदर ने फिर से अभिनेता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा है।
इरफान खान के निधन के एक महीने बाद फिर भावुक हुईं पत्नी सुतापा, पोस्ट में लिखा- 'मैं तुमसे मिलूंगी...'
इरफान खान बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों में से एक थे जिन्होंने हर फिल्म में अपने अलग-अलग किरदार से बड़े पर्दे पर अभिनय का लोहा मनवाया था। सुतापा सिकदर ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर इरफान खान के साथ अपनी अनदेखी तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सुतापा ने भावुक पोस्ट लिखा है जिसपर इरफान खान के कई फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सुतापा सिकदर ने इरफान के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, 'गलत और सही करने के विचारों से परे एक खाली मैदान है। मैं तुमसे वहां मिलूंगी। जब आत्मा उस घास में लेटी होगी और दुनिया के बारे में बात करने के लिए बहुत कुछ होगा।' यह सिर्फ समय की बात है... मिलेंगे बातें करेंगे.... तुमसे दोबारा मिलने तक'। सोशल मीडिया पर इरफान के लिए लिखा सुतापा सिकदर का यह भावुक पोस्ट वायरल हो रहा है।
''Out beyond ideas of wrongdoing and rightdoing there is a field. I'll meet you there. When the soul lies down in that...
Posted by Sutapa Sikdar on Friday, 29 May 2020
आपको बता दें कि इरफान खान ने अपने शानदार अभिनय से लाखों- करोड़ों दिलों को जीता था। निधन से पहले वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे। इस बीमारी के बारे में उन्हें साल 2018 में पता चला था, जिसके बाद उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इस बारे में अपने फैंस को जानकारी दी थी। वहीं इरफान खान का लंबे समय तक लंदन में इलाज भी चल था।
इरफान खान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। निधन से पहले अचनाक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इरफान के निधन की खबर से न केवल उनका परिवार बल्कि प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। हर किसी ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी।
पढ़ें: रूस में प्रभास की फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार, लोगों ने भारत-रूस की दोस्ती को बताया 'बाहुबली-कटप्पा' की जोड़ी