साउथ सिनेमा की फिल्म सीरीज बाहुबली भारत की शानदार और ब्लॉकबास्टर फिल्मों में से है। इस फिल्म को भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब प्यार मिला है। यह फिल्म दो भागों में बनाई गई थी। भारत में जिसका पहला भाग साल 2015 और दूसरा 2017 में रिलीज हुआ था। इस बीच रूस में भी इस फिल्म को प्यार मिल रहा है।
रूस में प्रभास की फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार, लोगों को पसंद आई 'बाहुबली-कटप्पा' की जोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी भाषा में रूस के टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित हो रही अभिनेता प्रभास की फिल्म बाहुबली को वहां के दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस बात की जानकारी भारत में रूस के दूतावास ने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। इतना ही नहीं कई लोग भारत और रूस की दोस्ती को बाहुबली और कटप्पा की जोड़ी से तुलना कर रहे हैं।
दरअसल, रूसी दूतावास ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बाहुबली 2 के एक सीन का वीडियो क्लिप साझा किया है। इस वीडियो से साफ पता चल रहा है फिल्म को रूसी भाषा में डब किया गया है। वीडियो को साझा करते हुए रूसी दूतावास ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारतीय सिनेमा रूस में लोकप्रिय है। देखिए, रूसी टीवी पर इस वक्त क्या चल रहा है- रूसी वॉयस ओवर के साथ बाहुबली'।
🎬 Indian cinema gains popularity in Russia. Look what Russian TV is broadcasting right now: the Baahubali with Russian voiceover! pic.twitter.com/VrIgwVIl3b
— Russia in India (@RusEmbIndia) May 28, 2020
दूतावास ने बाहुबली 2 के उस सीन को ट्विटर साझा किया है जब फिल्म में अमरेंद्र बाहुबली की पत्नी देवसेना अपने साथ हुई छेड़खानी की शिकायत राजमाता शिवगामी देवी के दरबार में करती हैं। इस दौरान इन सभी के संवाद रूसी भाषा में सुनाई दे रहे हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Sruthin` Reddy नाम के यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'बाहुबली और कटप्पा रूस-भारत जैसे हैं। इन दोनों को आखिरी दम तक कोई अलग नहीं कर सकता'। अजय नाम के यूजर ने लिखा, 'आप रूसी भाषा में 'मामा' के लिए क्या कहते हैं? जोकि कटप्पा का किरदार है'। इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रूसी बाहुबली के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
🎬 Indian cinema gains popularity in Russia. Look what Russian TV is broadcasting right now: the Baahubali with Russian voiceover! pic.twitter.com/VrIgwVIl3b
— Russia in India (@RusEmbIndia) May 28, 2020
🎬 Indian cinema gains popularity in Russia. Look what Russian TV is broadcasting right now: the Baahubali with Russian voiceover! pic.twitter.com/VrIgwVIl3b
— Russia in India (@RusEmbIndia) May 28, 2020
I wonder how song will be sung in Russian.. please upload that video having song or background song...
— Righty not Lefty (@akhilnaithani) May 28, 2020