फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान शिव भी बन चुके हैं रामायण के राम अरुण गोविल, दर्शकों को दिखाई थी 'शिव महिमा'

Sat, 30 May 2020 07:19 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 30 May 2020 07:19 AM IST
विज्ञापन
Ram Aka Arun Govil From Ramayan Also Play The Character of Lord Shiva in Gulshan Kumar Film Shiv Mahima
अरुण गोविल - फोटो : Social Media

कोरोना काल में पौराणिक धारावाहिकों का पुनःप्रसारण लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं रहा है। लॉकडाउन की वजह से सभी शूटिंग रुकी हुई हैं। जिसकी वजह से अभी जितने भी धारावाहिक लॉकडाउन से पहले प्रसारित हो रहे थे वो आगे शूट नहीं हो पाए। ऐसे में दर्शकों के मनोरंजन के लिए 80- 90 के दशक के धारावाहिकों को एक बार फिर से प्रसारित किया गया। इन धारावाहिकों में 'रामायण' और 'महाभारत' ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं हैं।

Ram Aka Arun Govil From Ramayan Also Play The Character of Lord Shiva in Gulshan Kumar Film Shiv Mahima
रामायण

इन दोनों ही धारावाहिकों के सुर्खियां बटोरने की वजह से इसके किरदारों के बारे में भी जानने के लिए लोग उत्साहित नजर आए। बात करें रामायण की तो इसमें भगवान राम का किरदार अभिनेता अरुण गोविल ने निभाया था। इस किरदार में अरुण गोविल को बेहद पसंद किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरुण गोविल छोटे पर्दे के राम तो थे ही, साथ ही साथ वो बड़े पर्दे पर भगवान शिव की महिमा भी दर्शकों को दिखा चुके हैं।

Ram Aka Arun Govil From Ramayan Also Play The Character of Lord Shiva in Gulshan Kumar Film Shiv Mahima
अरुण गोविल - फोटो : Social Media

वो कैसे? आइये बताते हैं... दरअसल अभिनेता अरुण गोविल ने रामायण में काम करने के बाद एक पौराणिक फिल्म में भी काम किया था। इस फिल्म का नाम है 'शिव महिमा'। फिल्म में अरुण गोविल ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। 1992 में आई इस फिल्म में अरुण गोविल के अलावा किरण जुनेजा, गुलशन ग्रोवर, गजेंद्र चौहान और गुलशन कुमार भी नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Aka Arun Govil From Ramayan Also Play The Character of Lord Shiva in Gulshan Kumar Film Shiv Mahima
शिव महिमा - फोटो : Social Media

सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता खुद टी- सीरीज कंपनी के संस्थापक गुलशन कुमार थे। फिल्म का निर्देशन शांतिलाल सोनी ने किया था। गुलशन कुमार के चर्चित भजन 'हे शंभू बाबा भोलेनाथ तीनों लोक में तू ही तू' इसी फिल्म का भजन है। टेलीविजन के 'राम' इस फिल्म में भगवान भोलेनाथ के किरदार में नजर आए थे। इस किरदार में भी अरुण गोविल ने अपने अभिनय से जान फूंक दी थी।

विज्ञापन
Ram Aka Arun Govil From Ramayan Also Play The Character of Lord Shiva in Gulshan Kumar Film Shiv Mahima
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स

गौरतलब है कि रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण से पहले भी अरुण गोविल कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आए थे। लेकिन इन फिल्मों के जरिए अरुण गोविल को उतनी पहचान नहीं मिल पाई थी। उन्हें असली पहचान रामायण में राम के किरदार से ही मिली थी। इस धारावाहिक में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने देवी सीता का किरदार निभाया था। तो वहीं सुनील लहरी लक्ष्मण के किरदार में नजर आए थे।

पढ़ें: Vishnu Puran: देवताओं और दानवों के बीच शुरू हुआ समुद्र मंथन, जानिए भगवान विष्णु को क्यों लेना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed