फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जायरा वसीम ने डिलीट किए सोशल मीडिया अकाउंट और पटरी पर लौटने को बेताब फिल्म इंडस्ट्री, पांच खबरें

Sat, 30 May 2020 07:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 30 May 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim Deletes Her Twitter And Instagram Accounts and Mumbai Film Industry Asks For Relief Fund entertainment news
आमिर खान के साथ जायरा वसीम - फोटो : social media

फिल्मों से संन्यास ले चुकीं पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिए हैं। गुरुवार को उन्होंने भारत में टिड्डियों के हमले को चेतावनी और इंसान के कर्मों का फल बताया था। उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने जमकर जायरा को ट्रोल किया था। बाद में उन्होंने अपने इस ट्वीट को भी डिलीट कर दिया था। 



टिड्डियों के हमले को अल्लाह का कहर बताकर ट्रोल हुईं जायरा वसीम, डिलीट किया ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट

Zaira Wasim Deletes Her Twitter And Instagram Accounts and Mumbai Film Industry Asks For Relief Fund entertainment news
फिल्म इंडस्ट्री - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दो महीने से अधिक के लॉकडाउन के चलते अब मनोरंजन जगत उबरने का प्रयास कर रहा है। सिनेमा जगत के विभिन्न पक्षों की सरकार से लगातार बातचीत चल रही है। महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक विभाग के सचिव डॉक्टर संजय मुखर्जी के साथ मीडिया और मनोरंजन जगत के कुछ खास पक्षों की वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हुई। इस मीटिंग में मनोरंजन जगत के लिए एक वित्तीय पैकेज जारी करने, इंश्योरेंस कंपनी को इंडस्ट्री के लिए खास तरह की नई पॉलिसीज देने के लिए निर्देश देने, पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े कामों को पूरी सतर्कता के साथ तुरंत शुरू करने और सरकार के अधिकृत परिसरों को निशुल्क निर्माताओं को उपलब्ध कराने जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई।

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री पटरी पर लौटने को बेताब, महाराष्ट्र सरकार से मांगा राहत पैकेज
 

Zaira Wasim Deletes Her Twitter And Instagram Accounts and Mumbai Film Industry Asks For Relief Fund entertainment news
अजय देवगन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'मैदान' के लिए तैयार किया गया विशालकाय फुटबॉल सेट ध्वस्त कर दिया गया है। लॉकडाउन की वजह से इस फिल्म की शूटिंग नहीं हो पा रही थी। 16 एकड़ में तैयार किए गए इस सेट पर मानसून का भी खतरा मंडरा रहा था। इसके रख रखाव में भी कई तरह की मुश्किलें आ रही थीं।

16 एकड़ में फैले अजय देवगन की फिल्म के सेट को किया गया ध्वस्त, इस वजह से लेना पड़ा फैसला

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaira Wasim Deletes Her Twitter And Instagram Accounts and Mumbai Film Industry Asks For Relief Fund entertainment news
बॉलीवुड फिल्मों के विलेन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। परेश रावल ने बॉलीवुड में विलेन के किरदार के साथ कदम रखा था। और बॉलीवुड फिल्मों में जितना महत्व एक हीरो का होता है। उतना ही महत्व विलेन का भी होता है। एक समय ऐसा भी था जब इन विलेन के किरदारों को इतना दमदार बनाया जाता था कि इनकी छाप अब तक बॉलीवुड पर है। 

परेश रावल बने 'पिंकी' तो अमरीश पुरी बने 'मोगैम्बो', मजेदार हैं 90 के दशक के इन विलेन्स के नाम



 

विज्ञापन
Zaira Wasim Deletes Her Twitter And Instagram Accounts and Mumbai Film Industry Asks For Relief Fund entertainment news
योगेश गौर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गीत देने वाले गीतकार योगेश गौर (Yogesh Gaur) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। योगेश की गिनती उन गीतकारों में होती है जिन्होंने अपने समय में सबसे बेहतरीन फिल्मकार रहे ऋषिकेश मुखर्जी, बासु चटर्जी आदि के साथ खूब काम किया है। वहीं हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म 'आनंद' के लिए भी योगेश ने ही गीत लिखे थे। योगेश ने भले ही हम सबको अलविद कह दिया हो लेकिन उनके गीत हमेशा हम सबके जेहन में रहेंगे।

गीतकार योगेश का निधन, इन सदाबहार गीतों से जीता था सबका दिल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed