कम फिल्मों में नजर आने के बाद भी बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने बॉलीवुड में अपना अच्छा नाम बना लिया है। सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं हुमा वेब सीरीज से भी दर्शकों की जमकर वाहवाही लूट चुकी हैं। लेकिन इस बार हुमा प्रोफेशनल नहीं बल्कि निजी वजहों से सुर्खियों में हैं।
सुष्मिता के एक्स ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने वाली है ये अभिनेत्री? इंस्टाग्राम पर किया था इजहार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल पिछले कुछ वक्त से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि हुमा कुरैशी डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं सितंबर में अजीज के जन्मदिन पर हुमा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी किया था। इस पोस्ट में उन्होंने एक मैसेज लिखा था और साथ ही अजीज की कुछ फोटोज भी शेयर की थीं।
A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq) on
ऐसे में अब पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुदस्सर अजीज और हुमा कुरैशी जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि अमर उजाला इस खबर की पुष्टि नहीं करता है लेकिन सुर्खियो के बाजार में ये खबर तेजी से फैल रही है। वहीं जब पिंकविला द्वारा इस बारे में हुमा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, 'लोगों को अटकलें लगाने दीजिए। बस मैं इतना ही कहूंगी कि मुझे अपने लोगों से घिरे रहना अच्छा लगता है। इसमें दोस्त और परिवार के नाम शामिल हैं।'
गौरतलब है कि अजीज मुदस्सर एक वक्त पर सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप में थे। इस बारे में जुलाई 2010 में एक इंटरव्यू में अजीज ने कहा था कि, 'मेरे रिलेशिप को लेकर मेरे परिजन काफी परेशान हुए थे। क्योंकि मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार से हूं और ऐसे में बेटे के रिलेशनशिप को अखबार में पढ़ना हमारे लिए आम बात नहीं है।'
बात वर्कफ्रंट की करें तो हुमा फिलहाल में जैक सिंडर की अपकमिंग मूवी थ्रिलर पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही मुदस्सर अजीज अभी फिल्म पति, पत्नी और वो को निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं।
पढ़ें: इन सात फिल्मों में हीरोज की हुई धमाकेदार एंट्री, सीट पर चढ़कर दर्शकों ने बजाई थीं सीटियां