फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: किंग खान की फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन? जानें सच्चाई

Fri, 21 Apr 2023 11:46 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 21 Apr 2023 11:46 AM IST
विज्ञापन
Is Allu Arjun also a part of ShahRukh Khan Nayanthara starrer Jawan Here know the truth
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

'पठान' की शानदार सफलता के बाद अब सभी की निगाहें किंग की अपकमिंग फिल्म 'जवान' पर टिकी हुई हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ की दिग्गज अभिनेत्री नयनतारा भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी 'जवान' का हिस्सा हैं।



 
Is Allu Arjun also a part of ShahRukh Khan Nayanthara starrer Jawan Here know the truth
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

'बादशाह' के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बीच खबर आ रही है कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी एटली कुमार की इस एक्शन फिल्म को साइन कर लिया है। वहीं, इसके पहले यह खबर सामने आई थी कि  'पुष्पा' स्टार ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

Is Allu Arjun also a part of ShahRukh Khan Nayanthara starrer Jawan Here know the truth
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अल्लू अर्जुन ने लगभग एक महीने पहले ही मुंबई में फिल्म के लिए शूटिंग की थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अल्लू अर्जुन का फिल्म में एक छोटा सा कैमियो है, जिससे फिल्म को काफी फायदा मिलने वाला है।

Nick Jonas: निक ने किया रैपर किंग के साथ कोलैबोरेशन,‘मान मेरी जान’ गाने के रीमिक्स ने यूट्यूब पर मचाया तहलका

विज्ञापन
विज्ञापन
Is Allu Arjun also a part of ShahRukh Khan Nayanthara starrer Jawan Here know the truth
शाहरुख खान - फोटो : social media

हाल ही में, फिल्म के सेट से लीक हुई एक तस्वीर ने शाहरुख खान के फैंस के बीच उत्साह का स्तर बढ़ा दिया है। पोस्टर में शाहरुख खान के किरदार का चौंकाने वाला नया लुक सामने आया है। फिल्म का टीजर मई में रिलीज होने की उम्मीद है।

Shehnaaz Gill: सलमान खान के 'मूव ऑन' कमेंट पर शहनाज ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- सलमान सर हमेशा...

विज्ञापन
Is Allu Arjun also a part of ShahRukh Khan Nayanthara starrer Jawan Here know the truth
शाहरुख खान - फोटो : social media
फिल्म की कहानी की बात करें तो 'जवान' एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो समाज में गलतियों को ठीक करने और अपने अतीत का बदला लेने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसके अलावा किंग खान की राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: ‘बच्चन पांडे’ का दर्जा ऊंचा करती सलमान की फिल्म, सामजी के टैलेंट को नमस्कार


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed