फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhoom 4: क्या 'धूम 4' में नजर आएंगे सुपरस्टार सूर्या? जानें इसके पीछे की सच्चाई

Tue, 17 Sep 2024 08:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 17 Sep 2024 08:12 AM IST
विज्ञापन
Is Kanguva Actor Suriya to Play Villain role in Dhoom 4 Know The truth here
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya

हिंदी सिनेमा की सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी फिल्मों में धूम का नाम भी शामिल है। इसके पिछले तीन भागों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इन फिल्मों की आखिरी किस्त साल 2013 में आई थी, लेकिन 11 साल बाद अब इसके अगले पार्ट को लेकर हाल के कुछ दिनों में सुगबुहाट तेज हो गई हैं।

Is Kanguva Actor Suriya to Play Villain role in Dhoom 4 Know The truth here
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम- सूर्या

मी़डिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक आदित्य चोपड़ा और अयान मुखर्जी अपनी टीम के साथ इस प्रोजेक्ट पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि अभिनेता सूर्या धूम 4 में शामिल होने के लिए निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं।

Is Kanguva Actor Suriya to Play Villain role in Dhoom 4 Know The truth here
सूर्या - फोटो : यूट्यूब

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि निर्माताओं ने धूम 4 में मुख्य प्रतिपक्षी की भूमिका निभाने के लिए सूर्या से संपर्क किया है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि फिलहाल, बातचीत जारी है और जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा हो सकती है। हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रही इन बातों में जरा भी सच्चाई नहीं है। अभिनेता वर्तमान में सूर्या 44 सहित अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is Kanguva Actor Suriya to Play Villain role in Dhoom 4 Know The truth here
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @sur

बता दें कि धूम की पिछली फिल्मों में जॉन अब्राहम, आमिर खान और ऋतिक रोशन ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। धूम 4 में खलनायक का किरदार कौन निभाएगा, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Is Kanguva Actor Suriya to Play Villain role in Dhoom 4 Know The truth here
सूर्या 44 - फोटो : यूट्यूब

वर्क फ्रंट की बात करें तो सूर्या की फिल्म कंगुवा रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल मुख्य खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। 10 अक्टूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कंगुवा में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा कार्ति और दिशा पटानी भी नजर आएंगी। इसके अलावा तमिल सुपरस्टार सूर्या 44 में भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज कर रहे हैं।
Dalljiet Kaur: दलजीत कौर के पति निखिल पटेल ने फिर की सगाई? अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर निकाली भड़ास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed