फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrunal Thakur: 'कम महसूस करने और मदद मांगने...', मृणाल ठाकुर ने डिप्रेशन में होने की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी

Fri, 31 Mar 2023 11:00 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 31 Mar 2023 11:00 AM IST
सार

मृणाल ठाकुर ने बीते दिन एक रोती हुई तस्वीर साझा कर फैंस की चिंता बढ़ा दी। इसी को लेकर एक्ट्रेस के डिप्रेशन में होने की अफवाहें फैलने लगीं, जिस पर मृणाल ने चुप्पी तोड़ी है। 
 

विज्ञापन
Is Mrunal Thakur a victim of depression Gumraah actress broke silence on crying picture
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने टैलेंट के दम पर पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने बीते दिनों अपनी एक तस्वीर से फैंस को चिंता में डाल दिया। दरअसल, साझा की गई फोटो में मृणाल की आंखें सूजी नजर आईं, जिन्हें देख ऐसा लगा कि वह बहुत रोई हैं। इतना ही नहीं मृणाल को लेकर यह माना जाने लगा कि वह डिप्रेशन की शिकार हो गई हैं। हालांकि, खुद मृणाल ने अपनी उस तस्वीर को लेकर खुलकर बात की है, साथ ही अपने दिल का हाल बयां कर फैंस का दिल हल्का करती नजर आई हैं। 

Is Mrunal Thakur a victim of depression Gumraah actress broke silence on crying picture
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब हो कि मृणाल ठाकुर ने कुछ दिनों पहले अपनी एक तस्वीर साझा करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया था। इस फोटो में एक्ट्रेस बेहद उदास नजर आईं और उनकी आंखें रोने की वजह से सूजी दिखीं। तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में मृणाल ने लिखा, 'कल का दिन कठिन था, लेकिन आज मैं ज्यादा मजबूत, समझदार और खुश हूं। हर किसी की कहानियों में कई पन्ने होते हैं, लेकिन हर कोई उसे जोर से नहीं पढ़ते हैं। मैं अपनी कहानियों के पन्नों को जोर से पढ़ना चाहती हूं, क्योंकि शायद किसी को मेरे जरिए सीखी गईं बातों को सीखने की जरूरत है।'

पहले शूट पर कटरीना की लेट लतीफी देख चौंक गए थे आदित्य, 'गुमराह' के प्रमोशन पर किया खुलासा

Is Mrunal Thakur a victim of depression Gumraah actress broke silence on crying picture
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

मृणाल ठाकुर ने अब अपनी उस तस्वीर को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने साफ किया है कि उस पोस्ट को साझा करने के बाद उन्हें बहुत आराम महसूस हुआ। मृणाल ने कहा कि एक व्यक्ति को 'कमजोर होने का डर' नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 'कम महसूस करने और मदद मांगने के बीच एक पतली रेखा है।'

थ्रिलर फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं मृणाल, फिल्म गुमराह को लेकर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Is Mrunal Thakur a victim of depression Gumraah actress broke silence on crying picture
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

मृणाल ठाकुर ने एक न्यूज एंजेसी को दिए इंटरव्यू में बताया, 'कभी-कभी आप अच्छी बातें सुनना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि किसी से पुश मिले और उस पोस्ट को साझा करने के बाद मुझे बहुत सुकून मिला। ज्यादातर लोगों ने कमजोर होना बंद कर दिया है। ऐसे दिन हैं जब हम उदास महसूस करना, हम आत्मविश्वास से कम महसूस करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि एक बड़ा शब्द (डिप्रेशन) का उपयोग किया जाना है। कम महसूस करने और मदद मांगने के बीच एक पतली रेखा है। मैं सिर्फ यह कह रही हूं कि कमजोर होने से डरो मत , बस इसे अपनाएं।'

मृणाल की 'छोटी-सी लव स्टोरी' इंस्टाग्राम पर वायरल, हैरान कर देगा फिदा फैन के इजहार का अंजाम

विज्ञापन
Is Mrunal Thakur a victim of depression Gumraah actress broke silence on crying picture
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

मृणाल ठाकुर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उन्हें हाल ही में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'सेल्फी' में देखा गया था। अब वह आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'गुमराह' में नजर आएंगी। यह मूवी सात अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed