फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LGBTQ: इस ट्रांसजेंडर हीरोइन ने दिखाया दम, किन्नरों की तरह तालियां बजाने से इंकार करने पर पूरी यूनिट ने बजाई तारीफ की तालियां

Wed, 16 Mar 2022 07:34 AM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 16 Mar 2022 07:34 AM IST
विज्ञापन
Is NETFLIX LGBTQ movement is fake in India transgender female actor navya singh alleges discrimination
नव्या सिंह - बधाई दो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अगर आपने राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म हाल फिलहाल में ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखी होगी, तो ये भी देखा होगा कि ये फिल्म इस ओटीटी पर एलजीबीटीक्यू (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर और क्वीर) मूवीज की कैटेगरी में रिलीज की गई है। हिंदुस्तानी सिनेमा के लिए नेटफ्लिक्स का ये बड़ा कदम है। फिल्में बनाने और इन्हें प्रसारित करने में नेटफ्लिक्स पहले ही हॉलीवुड के कई दिग्गज स्टूडियोज को पीछे छोड़ चुका है और अब बारी भारत की है। लेकिन, हिंदी सिनेमा में एलजीबीटीक्यू समुदाय से जुड़े लोगों को फिल्मों और वेब सीरीज में मौका न मिलने को लेकर भी एक आंदोलन मुंबई में धीरे धीरे पनप रहा है।

Is NETFLIX LGBTQ movement is fake in India transgender female actor navya singh alleges discrimination
ट्रांसजेंडर अभिनेत्री नव्या सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

समलैंगिक फिल्म निर्देशक ओनीर चार फिल्मों की अपनी एक एंथलॉजी को लेकर बीते कई महीनों से निर्माताओँ से मिल रहे हैं और उम्मीद कि उनकी इन फिल्मों की शूटिंग जल्द शुरू हो जाएगी। ट्रांसजेंडर अभिनेत्री नव्या सिंह ने हाल ही में एक टीवी चैनल के प्रोमो शूट में किन्नरों की तरह तालियां बजाए जाने के लिए कहे जाने पर घोर आपत्ति जताई और शूटिंग करने से मना कर दिया। ताज्जुब की बात ये रही कि उनकी इस मनाही पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई और प्रोमो की स्क्रिप्ट बदल दी गई।

Is NETFLIX LGBTQ movement is fake in India transgender female actor navya singh alleges discrimination
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनमा में एलजीबीटीक्यू प्लस (LGBTQ+) समुदाय के कलाकार, तकनीशियन और निर्देशक अब अपनी पहचान छुपाते नहीं हैं। सोशल मीडिया पर वह खुलकर इस बारे में बात करते हैं और लोगों को से उम्मीद भी करते हैं कि इस बारे में लोग उन्हें बिना समझे जज न करें। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ जल्द ही जी5 पर प्रसारित होने वाली है और इसी ओटीटी पर प्रसारित होने जा रही सीरीज ‘ब्लडी ब्रदर्स’ में दो महिला किरदारों के बीच समलैंगिक रिश्तों को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is NETFLIX LGBTQ movement is fake in India transgender female actor navya singh alleges discrimination
अभिनेत्री नव्या सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री नव्या सिंह कहती हैं, ‘लेकिन, इस पूरे आंदोलन और नेटफ्लिक्स जैसी ओटीटी कंपनियों की तरफ से इस पूरे समुदाय (LGBTQ+) को समाज का सामान्य हिस्सा बनाने की कोशिशों पर हिंदुस्तानी सिनेमा के दिग्गज ही पानी फेर रहे हैं। इनमें से तमाम खुद समलैंगिक हैं लेकिन परदे पर ये लोग इस समुदाय के कलाकारों को मौका नहीं देते। यहां तक कि हम जैसे ट्रांसजेंडर के किरदार भी सामान्य कलाकारों से ही कराए जा रहे हैं। इस इंडस्ट्री के खाने के दांत कुछ और हैं, और दिखाने के कुछ और।’

विज्ञापन
Is NETFLIX LGBTQ movement is fake in India transgender female actor navya singh alleges discrimination
अभिनेत्री नव्या सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री नव्या सिंह के पास उन कलाकारों की पूरी लिस्ट है जो लिंग परिवर्तन कराकर महिला बने हैं और फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह कहती हैं, ‘मेरा संघर्ष जीविकोपार्जन का नहीं है। मैंने मुंबई में वडा पाव से शुरू किया और शहर के महंगे से महंगे होटल तक में डिनर कर चुकी हूं। मेरा संघर्ष आत्मसम्मान और सम्मान के साथ जीविका पाना है। मैं ऑडीशन देने जाती हूं। ऑडीशन शानदार होता है। शॉर्टलिस्ट भी हो जाती हूं। लेकिन, फिर एक फोन आता है कभी बिल निर्माता के नाम का फाड़ा जाता है तो कभी निर्देशक के नाम का कि मैडम, बाकी सब तो ठीक है लेकिन वो आप समझ सकती हैं कि वजह क्या है, आपका नाम फाइनल नहीं हो पाया।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed