फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jee Le Zara: 'जी ले जरा' से प्रियंका चोपड़ा का पत्ता साफ! अब आलिया और कटरीना संग नजर आ सकती हैं यह अभिनेत्री

Sat, 01 Jul 2023 11:15 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 01 Jul 2023 11:15 AM IST
सार



 

विज्ञापन
is priyanka chopra quitting alia bhatt katrina kaif film jee le zara these 2 actresses may replace priyanka
जी ले जरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फरहान ने जब इस फिल्म का एलान किया था तो फैंस काफी खुश हो गए थे कि इस फिल्म में पहली बार कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा साथ नजर आएंगी। लेकिन ऐसा लग रहा है कि फैंस की इच्छाओं पर पानी फिरने वाला है। दरअसल कुछ समय पहले खबर आई थी कि यह फिल्म ठंडे बस्ते में जा चुकी है, क्योंकि इसके लिए प्रियंका चोपड़ा का तारीख निकाल पाना मुश्किल हो रहा है। अब खबर आ रही है कि प्रियंका ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया है। 

is priyanka chopra quitting alia bhatt katrina kaif film jee le zara these 2 actresses may replace priyanka
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

जी ले जरा फिल्म लगातार डिले हो रही थी। अब खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को 'न' कह दिया है। इसके कई कारण सामने आए हैं। बता दें कि इस फिल्म के जरिए निर्देशक फरहान अख्तर काफी समय के बाद निर्देशक की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। यह फिल्म 2021 से चर्चा में है और इसका आइडिया प्रियंका चोपड़ा ने ही दिया था। 


इसे भी पढ़ें- Akshay Kumar-Kartik: बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगे अक्षय-कार्तिक? एक वक्त पर रिलीज होंगी दोनों की फिल्में
 
is priyanka chopra quitting alia bhatt katrina kaif film jee le zara these 2 actresses may replace priyanka
कटरीना कैफ और आलिया भट्ट

इस फिल्म के डिले होने के कई कारण सामने आ रहे हैं। सबसे पहली समस्या तीनों की डेट को लेकर आ रही है। तीनों ही फिलहाल अपने-अपने शेड्यूल में काफी व्यस्त चल रही हैं। जहां प्रियंका अपनी अगली हॉलीवुड मूवी में काम करने को तैयार हैं, वहीं कटरीना और आलिया के पास भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। जहां प्रियंका और आलिया को अपनी बेटियों को भी संभालाना पड़ता है वहीं उनके पास अन्य कमिटमेंट भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
is priyanka chopra quitting alia bhatt katrina kaif film jee le zara these 2 actresses may replace priyanka
अनुष्का, कियारा - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के अनुसार जब प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म से खुद को दूर कर लिया है, ऐसे में मेकर्स अब नई हीरोइन की तलाश कर रहे होंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा या फिर कियारा आडवाणी में से किसी को कास्ट किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसपर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
is priyanka chopra quitting alia bhatt katrina kaif film jee le zara these 2 actresses may replace priyanka
आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में कियारा आडवाणी की सत्यप्रेम की कथा रिलीज हुई है। वहीं अनुष्का शर्मा चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होने वाली है। वहीं कटरीना कैफ टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed