बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अब हॉलीवुड में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि वह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) का हिस्सा बन सकते हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर मार्वल लीक्स नाम के एक्स हैंडल ने दी है।
Shah Rukh Khan: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में नजर आएंगे शाहरुख खान? एक्स पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
Marvel Cinematic Universe: शाहरुख खान के फैंस एक एक्स पोस्ट की वजह से काफी उत्साहित हैं। दरअसल, मार्वल लीक्स नाम के एक एक्स हैंडल ने दावा किया है कि एमसीयू के एक प्रोजेक्ट के लिए शाहरुख से बातचीत का दौर जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख की तस्वीर के साथ साझा की गई इस जानकारी ने फैंस में उत्साह जगा दिया। पोस्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख और मार्वल स्टूडियोज के बीच एक प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है। हालांकि, यह साफ कर दिया गया कि यह प्रोजेक्ट आगामी फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का हिस्सा नहीं है। अगर यह खबर सही साबित हुई तो शाहरुख बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में शामिल हो जाएंगे जो मार्वल की इस विशाल दुनिया का हिस्सा बने हैं।
Padma Awards 2025: पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने पर शेखर कपूर और एल सुब्रह्मण्यम ने जताई खुशी, कही ये बात
NEWS/RUMOR: Shah Rukh Khan ( SRK ) is Rumored to be in early talks with Marvel Studios for a role in a future project ( NOT AVENGERS DOOMSDAY ). pic.twitter.com/fRSKSVACUt
— Marvel Leaks (@MarvelLeaks22) April 28, 2025
मार्वल लीक्स ने एक्स पोस्ट में लिखा, “खबर/अटकलें: शाहरुख खान मार्वल स्टूडियोज के साथ एक भविष्य के प्रोजेक्ट के लिए शुरुआती बातचीत में हैं (यह एवेंजर्स: डूम्सडे नहीं है)।” इस ट्वीट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी। हालांकि, न तो मार्वल स्टूडियोज और न ही शाहरुख की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है। अगर ऐसा होता है तो फरहान अख्तर, हरीश पटेल, और मोहन कपूर जैसे अभिनेताओं की लिस्ट में शाहरुख खान भी शामिल हो जाएंगे।
मार्वल की फिल्मों में काम कर चुके कई अभिनेता को पसंद शाहरुख खान काफी पसंद हैं। हाल ही में ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ के स्टार एंथनी मैकी ने शाहरुख को अपनी पसंदीदा बॉलीवुड हस्ती बताया था। मैकी ने शाहरुख को “कमाल का अभिनेता बताते हुए जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि वह उनके साथ भारत के किसी द्वीप पर उड़ान भरना चाहेंगे। उनकी फिल्म में हिंद महासागर में एक इटर्नल के उभरने की कहानी दिखाई गई थी, जिसने भारत से एक सुपरहीरो या विलेन के उभरने की संभावना को जन्म दिया था। इसके अलावा डॉक्टर स्ट्रेंज यानी बेनेडिक्ट कंबरबैच भी शाहरुख के टैलेंट की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि शाहरुख जैसे सितारे मार्वल की दुनिया में शानदार योगदान दे सकते हैं। ‘मिस मार्वल’ सीरीज में कमाला उन्हें अपना पसंदीदा अभिनेता बता चुकी हैं। साथ ही, ‘स्वदेस’ का गाना ‘डेडपूल 2’ में भी सुनाई दे चुका है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो डंकी के बाद शाहरुख खान जल्द ही 'किंग' में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी हैं। फिल्म का निर्देशन 'पठान' बना चुके सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया।