फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सोनम कपूर छुपा रहीं बेबी बंप, इस वजह से हो रही चर्चा

Fri, 20 Mar 2020 07:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 20 Mar 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
is sonam kapoor pregnent rumours after this video
Sonam Kapoor - फोटो : social media

कोरोना वायरस का असर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। जो सितारे विदेश से लौटे हैं उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर भी पति आनंद आहूजा के साथ बीते दिनों लंदन से मुंबई लौटीं। लौटने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है। इस दौरान सोनम ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

is sonam kapoor pregnent rumours after this video
sonam kapoor - फोटो : Social Media

वीडियो में सोनम अपनी सासू मां के साथ खास अंदाज में बात कर रही हैं। सोनम कपूर ऊपर कमरे में हैं और उनकी सास प्रिया आहूजा नीचे खड़ी हैं। इस दौरान सोनम सफेद कपड़ों में हैं। ढीले ढाले कपड़े में सोनम को देख उनके प्रेग्नेंट होने की बात कही जा रही है। 

View this post on Instagram

Amidst Coronavirus scare, Sonam Kapoor and Anand Ahuja return to Delhi from London. This cute video of quarantined Sonam talking with her mother-in-law will melt your heart ❤️ @glamouralertofficial 😘💕 * * * #SonamKapoor #SonamKapoorAhuja #AnandAhuja #FamJam #Family #FamilyGoals #Bollywood #BollywoodStars #Gorgeous #Beautiful #GlamourAlert

A post shared by Glamour Alert (@glamouralertofficial) on

is sonam kapoor pregnent rumours after this video
Sonam Kapoor Ahuja - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और बेबी बंप छुपाने के लिए उन्होंने ढीले कपड़े पहने हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सोनम के प्रेग्नेंट होने की खबर है इससे पहले भी इस तरह की खबरें आ चुकी हैं जो महज अफवाह साबित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
is sonam kapoor pregnent rumours after this video
Sonam Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

अभिनेत्री बुधवार को पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से भारत लौटी हैं। इस बात की जानकारी खुद सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर मास्क लगाए तस्वीर शेयर करके दी। मास्क वाली तस्वीर के साथ सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'मैं अपने पति के साथ भारत जा रही हूं। घर पहुंचने के लिए अब और सब्र नहीं हो रहा है। सभी को ढेर सारा प्यार।' 

विज्ञापन
is sonam kapoor pregnent rumours after this video
sonam kapoor - फोटो : social media

इसके साथ ही सोनम ने भारत में एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद भारत सरकार द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए की गई तैयारियों की तारीफ की। सोनम ने बताया कि एयरपोर्ट पर कई बार चेकिंग हुई। एयरपोर्ट से निकलने और घर पहुंचने के बाद सोनम परिवार के साथ ही रुकी हुई हैं। उन्होंने अपने आपको आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है।

कुछ इस अंदाज में भूमि ने अनाथ बच्चों के दिन को बनाया खास, दुर्गावती के सेट पर आमंत्रित कर दिया ये सरप्राइज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed