फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगी में इन 6 बड़ी गलतियों का श्रीदेवी को हमेशा रहा मलाल, याद आते ही नम हो जाती थीं आंखें

Mon, 26 Feb 2018 04:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
Is Sridevi has done these 6 mistakes in her career
Sridevi
बॉलीवुड की 'चांदनी' अब हमारे बीच नहीं रहीं। इस सच्चाई को बीते 36 घंटे हो चुके हैं। श्रीदेवी सिनेमाजगत की एक मात्र एक्ट्रेस थीं जिनका नाम फीमेल सुपरस्टार की लिस्ट में शुमार है। एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में कुछ ऐसी गलतियां कर दी जिसका पछतावा उन्हें हमेशा रहेगा। तो चलिए आपको श्रीदेवी की जिंदगी की ऐसी 6 गलतियां बताते हैं जो उन्हें किसी और मुकाम पर पहुंचा सकती थीं। 
Is Sridevi has done these 6 mistakes in her career
Sridevi
इस हीरोइन के साथ काम करने के लिए हर कोई तैयार रहता था। कहा जाता है हॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ काम करने से श्रीदेवी ने इंकार कर दिया था। स्पीलबर्ग ने उन्हें 'जुरासिक पार्क' में एक खास किरदार ऑफर किया था। श्रीदेवी ने इस रोल को मना करते हुए कहा था कि वह इस समय करियर के शिखर पर है और ऐसे में हॉलीवुड में एंट्री नहीं करना चाहती। बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने अगर उस समय फिल्म के लिए हामी भर दी होती तो शायद आज उनका नाम हॉलीवुड में दर्ज हो जाता। 
Is Sridevi has done these 6 mistakes in her career
Sridevi
श्रीदेवी की जिंदगी की दूसरी बड़ी गलती 'बाजीगर' फिल्म में काम करने से इंकार करना था। कहा जाता है कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म में डबल रोल ऑफर किया गया था लेकिन श्रीदेवी ने मना कर दिया था। इसके बाद यह किरदार शिल्पा शेट्टी और काजोल को ऑफर किया गया। इस फिल्म ने न केवल शाहरुख खान के फिल्मी करियर को आगे बढ़ाया बल्कि शिल्पा शेट्टी के करियर में भी चार चांद लगा दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Sridevi has done these 6 mistakes in her career
sridevi
खबरों की मानें तो श्रीदेवी को शाहरुख खान की एक और फिल्म 'डर' के लिए भी ऑफर किया गया था। उस वक्त श्रीदेवी ने यह कहकर इंकार कर दिया था कि उसमें उनके करने लायक कुछ है नहीं। इसके बाद यह रोल जूही चावला ने निभाया। यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। 
विज्ञापन
Is Sridevi has done these 6 mistakes in her career
Sridevi
'बागबान' फिल्म में हेमा मालिनी के रोल को लोग आज भी याद करते हैं। कहा जाता है कि यह किरदार पहले श्रीदेवी को ऑफर किया गया था। उस समय उन्होंने इस ऑफर को मना करते हुए कहा था कि वह अभी फिल्मों में दोबारा वापसी नहीं करना चाहतीं। इस फिल्म में अमिताभ और हेमा की जोड़ी को खूब सराहा गया और कई अवॉर्ड भी जीते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed