{"_id":"5b5f00e34f1c1bb37b8b559f","slug":"is-tv-actress-chahatt-khanna-mirza-second-marriage-also-in-trouble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी से भी खुश नहीं यह टीवी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर इस तरह दे रही 'इशारा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरी शादी से भी खुश नहीं यह टीवी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर इस तरह दे रही 'इशारा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से मशहूर हुई एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने पांच साल पहले धूम धाम से दूसरी शादी की। वह इस नए रिश्ते से इतनी खुश थीं, सोशल मीडिया पर भी पति फरहान मिर्जा के साथ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करती रहती थीं। यही नहीं, उनकी दो प्यारी बेटियां भी हैं जिनके नाम जौहर और अमायरा हैं। मगर पिछले कुछ दिनों में एक्ट्रेस ऐसी ऐसी बातें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही है, जिनके आधार पर दावा किया जा रहा है कि उनकी दूसरी शादी में भी तनाव आ चुका है।
2 of 4
Chahatt Khanna
चाहत खन्ना मिर्जा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी दोनों बेटियों के साथ एक फोटो पोस्ट की। साथ में लिखा,'मेरी जिंदगी का सिर्फ एक ही मकसद है कि मैं तुम्हारी जिंदगी परियों जैसी बना दूं।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने #singlemom हैशटैग दिया। खुद को अकेली मां बताने की वजह से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अकेली बच्चियों की परवरिश कर रही हैं।
3 of 4
Chahatt Khanna
हाल ही में चाहत खन्ना ने अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की। मगर फोटो के साथ जो उन्होंने लिखा उसे पढ़कर ऐसा लगता है कि उनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं है। एक्ट्रेस ने लिखा,'जब जिंदगी अंधेरे को पार कर जाती है तो वह ताकतवर हो जाती है...अंधेरे का खौफ नहीं रहता, हीरे की इस खूबसूरत अंगूठी ने मेरे जन्मदिन को खास बना दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Chahatt Khanna
चाहत खन्ना की पहली शादी भरत नरसिंहानी से हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2002 में हुई। उस वक्त चाहत महज 16 बरस की थी। दिसंबर 2006 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों में एक्ट्रेस ने रिश्ता तोड़ दिया। एक्ट्रेस ने भरत पर मारपीट करने का आरोप लगाया। फरवरी 2013 में एक्ट्रेस ने फरहान मिर्जा से शादी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।