{"_id":"5d4c1fff8ebc3e6cd2582634","slug":"is-varun-dhawan-engaged-to-his-long-time-girlfriend-natasha-dalal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या दुनिया से छुपकर वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से कर ली सगाई?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या दुनिया से छुपकर वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से कर ली सगाई?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 08 Aug 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
varun dhawan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन पिछले काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि वरुण साल 2020 तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच ये खबर आ रही है कि वरुण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से चुपके से सगाई कर ली है।
2 of 5
Varun Dhawan and Natasha Dalal
NBT की खबर के मुताबिक 'वरुण और नताशा साल 2018 में ही चुपचाप रखे गए एक फंक्शन में सगाई कर चुके हैं और एक-दूसरे को अंगूठी पहना चुके हैं। यह बेहद निजी समारोह था और केवल परिवार के लोग ही इसमें शामिल हुए थे। वरुण नताशा के लिए पागल हैं।'
3 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो वरुण ही बता पाएंगे लेकिन फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले शादी पर बात करते हुए वरुण के पिता डेविड धवन ने कहा था कि, 'मुझे पता है लोग वरुण की शादी के लिए एक्साइटेड हैं जैसे मैं हूं। हम ही नहीं मेरी पूरी फैमिली बहुत खुश होगी। शादी होगी खूब धूमधाम से होगी लेकिन इस तरह की अटकलें लगाना बंद करें। हम इस बारे में खुद सभी को जानकारी देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में डेट पर जाते देखा जाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' अगले साल रिलीज होने वाली है। जिसमें वो श्रद्धा कपूर के अपोजिट दिखाई देंगे। रेमो डिसूजा की डांस बेस्ड ये तीसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग दुबई, अमृतसर और लंदन में हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के अलावा नोरा फतेही, सोनम बाजवा और प्रभुदेवा जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। पहले इसकी रिलीज डेट 8 नवंबर थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया। इससे पहले वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। फिल्म के फ्लॉप होने से वरुण धवन काफी दुखी थे। फिलहाल वरुण कुली नंबर 1 के रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।