{"_id":"5d16e7678ebc3e3cdf12fcd3","slug":"is-vicky-kaushal-and-actress-malavika-mohanan-dating-each-other","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरलीन से ब्रेकअप के बाद विक्की कौशल क्या इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट, कटरीना से भी जुड़ चुका है नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हरलीन से ब्रेकअप के बाद विक्की कौशल क्या इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट, कटरीना से भी जुड़ चुका है नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 29 Jun 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
vicky kaushal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उरी फेम एक्टर विक्की कौशल इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। उरी की सक्सेस के बाद उनके पास फिल्मों की लंबी लाइन लगी है। इसी बीच विक्की कौशल एक्ट्रेस हरलीन सेठी के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहे। यही नहीं मीडिया में पिछले कुछ महीनों में विक्की कौशल का नाम कटरीना कैफ, हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर के साथ भी जुड़ चुका है लेकिन लिंकअप की ये खबरें महज अफवाह साबित हुईं।
2 of 5
malvika mohanan
- फोटो : social media
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, विक्की कौशल इनमें से किसी को डेट नहीं कर रहे बल्कि उनका दिल तो किसी और एक्ट्रेस पर आया हुआ है। यह एक्ट्रेस हैं मालविका मोहनन। मालविका साल 2017 में रिलीज हुई माजिद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में नजर आई थीं।
3 of 5
malvika mohanan
- फोटो : social media
मालविका मलयालम और कन्नड़ फिल्मों का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें रजनीकांत स्टारर फिल्म पेट्टा में भी देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। वेबसाइट के मुताबिक, विक्की और मालविका दोनों यंग और सिंगल हैं। ऐसे में दोनों एक दूसरे को डेट करने के लिए के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vicky Kaushal
- फोटो : social media
सूत्रों के मुताबिक, विक्की कौशल, सनी कौशल, मालविका मोहनन और उनके भाई एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। चारों के बीच गहरा कनेक्शन है। पिछले कुछ समय से विक्की कौशल और मालविका के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं। वहीं सनी और मालविका अच्छे दोस्त हैं। दोनों अपने काम में भले ही कितने बिजी हों लेकिन विक्की अक्सर लंच या डिनर मालविका के साथ करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Vicky Kaushal
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल हाल ही में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के लुक में दिखे। फिल्म उरी के साथ देशभक्ति वाली फिल्मों का नया चेहरा बनकर उभरे विक्की कौशल इस फिल्म में मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे। यह कहानी 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बहादुरी दर्शाएगी। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।