देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सगाई 21 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई । इस फंक्शन में अंबानी परिवार ने बॉलीवुड, हॉलीवुड, बिजनेसमैन और पॉलिटिकल इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियों को बुलाया था । ईशा की सगाई की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं ।
दुनिया की सबसे महंगी और जन्नत जैसी जगह पर हुई ईशा अंबानी की सगाई, एक रात की कीमत थी 1 करोड़ रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा ने आनंद पीरामल से शाही अंदाज में सगाई की । सगाई के लिए इटली के लेक कोमो को दुल्हन की तरह सजाया गया था । सगाई के बाद जमकर आतिशबाजी की गई । ईशा की सगाई में जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो थी लेक कोमो की ।
'लेक कोमो' भारतीय ही नहीं हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए भी पसंदीदा जगह में शुमार है। लेक कोमो इटली की तीसरी सबसे बड़ी और बहुत खूबसूरत लेक है। ये लेक ऐलप्स की पहाड़ियों की तलहटी पर स्थित है और 146 स्क्वेयर किलोमीटर में फैली हुई है।
A post shared by Nita Ambani (@nitamambani) on
यह लेक करीब 1,300 फीट गहरी है जो इसे यूरोप की सबसे गहरी लेक में से एक बनाती है। लेक के चारों तरफ हरियाली, बर्फ से ढकी खूबसूरत पहाड़ियां और रंग-बिरंगे फूलों की भरमार है। लेक कोमो दुनिया के ए लिस्ट सेलिब्रिटीज जॉर्ज क्लूनी, मडोना और रिचर्ड ब्रैन्सन के बीच काफी फेमस है।