फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले जब दुल्हन बनीं अंबानी की बेटी ईशा, यूजर्स बोले- 'सारा खेल ही पैसे का है भाई'

Wed, 28 Nov 2018 11:21 AM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 28 Nov 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Isha ambani looks gorgeous in sabyasachi outfit users reaction
ईशा अंबानी
मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बीते दिन अंबानी परिवार में ग्रह शांति पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में ईशा अंबानी ने डिजाइनर सब्यासाची के बनाए हुए लहंगे को पहना। लहंगे में ईशा किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।



 
Isha ambani looks gorgeous in sabyasachi outfit users reaction
isha ambani

सब्यासाची ने अपने सोशल मीडिया अंकाउट पर ईशा की तस्वीरों को शेयर करते हुए लहंगे की डीटेल साझा की है। इस लहंगे में हैंड एंब्रोयडरी और हैंड पेंट का काम किया गया है। लहंगे में खास तीला वर्क किया गया है जो ईशा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

Isha ambani looks gorgeous in sabyasachi outfit users reaction
isha ambani - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर ईशा अंबानी की तस्वीर देख यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा- सारा पैसे का खेल है भाई... ईशा इस लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं... एक यूजर ने लिखा- जब ग्रह शांति पूजा में इतने महंगे कपड़े पहने हैं तो फिर शादी में क्या होगा। मैं भी ईशा की तरह ही अमीर बनना चाहती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Isha ambani looks gorgeous in sabyasachi outfit users reaction
isha ambani - फोटो : instagram

एक अन्य यूजर ने लिखा- तो इस तरह अमीर लोग अपने पैसे पानी की तरह बहाते हैं.. एक छोटी सी पूजा के लिए इतना महंगा लहंगा कौन पहनता है। एक यूजर ने लिखा- OMG क्या ये ईशा अंबानी है... मैंने पहली बार में इसे पहचाना ही नहीं.. कैप्शन पढ़ कर पता चला। ईशा तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो...।

विज्ञापन
Isha ambani looks gorgeous in sabyasachi outfit users reaction
isha ambani
एक यूजर ने कहा- 'ईशा कितनी खूबसूरत लग रही हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'ब्यूटी और स्टाइल बिल्कुल परफेक्ट है।' बता दें इससे पहले मुकेश अंबानी और बेटे अनंत अंबानी आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में पहुंचे थे। जहां उन्होंने शादी का कार्ड भगवान वेंकटेश के सामने चढ़ाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed