फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों से पहले शाहरुख को 'जीरो' मानते थे लोग, फिर ऐसी बदली उनकी किस्मत

Wed, 28 Nov 2018 11:05 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 28 Nov 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan revealed about his acting career in zero promotion
zero
जल्द रिलीज़ होगी शाहरुख की फ़िल्म 'ज़ीरो'। अब 'ज़ीरो' का मतलब क्या है? शाहरुख ने बताया उस वक़्त के बारे में जब कहीं ना कहीं एक्टिंग के मामले में उनको 'ज़ीरो' जैसा माना गया था। शाहरुख की फ़िल्म 'ज़ीरो' में इनके साथ हैं अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ़। इस बीच उन्होंने अपने फिल्म करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
Shah rukh Khan revealed about his acting career in zero promotion
zero
शाहरुख ने बताया , "लोगों ने कहा तुम्हारी नाक खराब है, लंबे नहीं हो, सावले हो, बोलते तेज़ हो, तुम हीरो नहीं बन सकते। लेकिन मुझे एक्टिंग करनी थी। मुझे शौक था और मैं मार नहीं सकता उस शौक को, कुछ भी करलूंगा। मुझे लगता है आजकल हम बहुत जजमेंटल हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे लोग हैं जो बस इंतज़ार कर रहे हैं कि आपको ये बताए कि आप कितने खराब हो। "
Shah rukh Khan revealed about his acting career in zero promotion
shah rukh zero - फोटो : file photo
शाहरुख ख़ान ने 'डर' और 'बाज़ीगर' जैसी फ़िल्में अपने करियर के शुरुआत में ही की। इन फ़िल्मों में उनका किरदार नेगेटिव थे । उसके बाद उन्होंने कुछ रोमांटिक फ़िल्मों में काम किया लेकिन फ़िल्में नहीं चली ।उसके बाद आई 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएँगे' और उसके बाद सब बदल गया। शाहरुख की बहुत सी फ़िल्में बड़ी-बड़ी हिट्स रहीं और इन्हें 'बादशाह' कहा गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan revealed about his acting career in zero promotion
zero - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ ख़ान नवंबर में 53 साल के हो गए। इस मौक़े पर उन्होंने अपनी आगामी फ़िल्म "ज़ीरो" का ट्रेलर लॉन्च भी किया था। इस फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च पर शाहरुख़ ने बताया कि उनके किरदार को रचने के लिए बहुत एडवांस्ड विज़ुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है और इसे बनाने में दो साल का वक्त लगा है। निर्देशक आनंद एल राय की इस फिल्म में कई तरह के विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसका काम शाहरुख़ की कंपनी रेड चिलीज़ वीएफएक्स के पास है।
विज्ञापन
Shah rukh Khan revealed about his acting career in zero promotion
zero - फोटो : file photo
पहले भी फ़िल्मों में विजुअल इफेक्ट्स के ज़रिए छोटे को बड़ा और बड़े को छोटा दिखाया जाता रहा है। 'जानेमन' फ़िल्म में अनुपम खेर और 'अप्पू राजा' फ़िल्म में कमल हसन भी बौने शख्स का किरदार निभा चुके हैं। 'अप्पू राजा' में कमाल हासन का डबल रोल था । फ़िल्म के मुख्य किरदारों की बात करें तो शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, अभय देओल, तिग्मांशु धुलिया नज़र आने वाले हैं । शाहरुख़ खान, कटरीना कैफ़ और अनुष्का शर्मा की जोड़ी इससे पहले यश चोपड़ा की आखिरी फ़िल्म "जब तक है जान " में नज़र आई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed