{"_id":"5c0d1759bdec224177354da5","slug":"isha-ambani-wedding-american-singer-beyonce-performing-in-mukesh-ambani-daughter-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में चल रही है ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी, 15 करोड़ की परफार्मेंस कुछ देर में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उदयपुर में चल रही है ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी, 15 करोड़ की परफार्मेंस कुछ देर में
Sun, 09 Dec 2018 07:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani and beyonce
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के विवाह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश दुनिया की प्रमुख हस्तियों का झीलों की नगरी उदयपुर पहुंचना रविवार को भी जारी रहा। रविवार को पहुंचने वाले प्रमुख हस्तियों में हॉलीवुड की सिंगर बियोंस, जानी मानी बालीवुड अभिनेत्री रेखा, दिशा पाटनी, जूही चावला, कांग्रेस सांसद ज्यातिरादित्य सिंधिया और एंकर मनीष पॉल शामिल हैं।
2 of 5
Isha Ambani
- फोटो : amar ujala
ईशा अंबानी 12 दिसंबर को आनंद पिरामल के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। इससे जुड़े दो दिवसीय कार्यक्रम (प्री वेडिंग सेरेमनी) यहां के होटल उदय विलास व सिटी पैलेस में हो रहे हैं। कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुए थे। हालीवुड की प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका बेयोंस रविवार को प्रस्तुति देंगी।
3 of 5
ISHA AMBANI WEDDING
- फोटो : file photo
इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अमेरिका से हिलेरी क्लिंटन शनिवार को पहुंची थीं। इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली, अभिनेता अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय, आमिर खान, सलमान खान, करण जौहर, विद्या बालन व जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
isha ambani
- फोटो : file photo
कारोबारी जगत से आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मी निवास मित्तल, एयरटेल के सुनील मित्तल, बीपी के मुख्य कार्यकारी बॉब डुडले, एरिक्सन के सीईओ बोर्जे एकोलम सहित अनेक प्रमुख हस्तियां भी शनिवार को यहां पहुंची थीं। राजनीतिक गलियारों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व स्मृति ईरानी तथा अखिलेश यादव यहां पहुंचने वाले नेताओं में प्रमुख हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Isha Ambani pre wedding function
- फोटो : Instagram
इन मेहमानों के लिए होटल उदय विलास में एक स्वदेशी बाजार भी लगाया गया था जहां 108 पारंपरिक भारतीय कला प्रारूपों की प्रदर्शनी के साथ- साथ राजस्थान की फड़ व बिहार की मधुबनी कला को इसमें दर्शाया गया था। उदयपुर हवाई अड्डे पर शुक्रवार की रात और शनिवार को 150 चार्टर और 44 नियमित उड़नों से शादी समारोह में भाग लेने के लिये मेहमान पहुंचे थे। रविवार को पांच चार्टर विमान से नये देशी विदेशी मेहमान पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।