फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Isha Ambani Wedding: मुकेश अंबानी ने फैंस को धीरे से दिया जोर का झटका, मेहमान भी हैरान

Sun, 09 Dec 2018 11:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
isha ambani wedding sad news for fans no video and photo share on social media
mukesh ambani nita ambani - फोटो : instagram
इन दिनों बॉलीवुड में शादी का दौर चल रहा है । इस बीच देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की भी शादी होने जा रही है । 12 दिसंबर को ईशा अंबानी, आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लेंगी । ईशा की प्रीवेडिंग सेेरेमनी शुरू हो चुकी है। शनिवार को ईशा की संगीत सेरेमनी हुई । इसमें बॉलीवुड जगत की हस्तियों के अलावा कई इंटरेनशनल सेलेब्रिटीज भी पहुंचे । 
isha ambani wedding sad news for fans no video and photo share on social media
Isha Ambani - फोटो : amar ujala
संगीत सेरेमनी में पूरे अंबानी परिवार ने डांस किया । शादी के लिए उदयपुर का उदय विलास बुक किया गया है । इस रॉयल वेडिंग के बारे में देश का हर शख्स जानना चाहता है । इस बीच फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है । इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, 'अंबानी और पीरामल परिवार ने अपने मेहमानों से कहा है कि शादी की प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए ।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Puja time at ambani function #anantambani #nitaambani #mukeshambani #akashambani #ishaambani #anantambani #shlokamehta #radhikamerchant #kokilabenambani #neetaambani #ambani #reliance #reliancejio #jio #reliancefoundation #dhirubhaiambani #antilia #akustoletheshlo #ambaniwedding

A post shared by Nita Ambani (@nitaambani5) on

isha ambani wedding sad news for fans no video and photo share on social media
Isha Ambani - फोटो : amar ujala
'इसके चलते मेहमानों से फोन का इस्तेमाल करने और फोटो खींचने को मना कर दिया गया है ।' परिवार की ओर से सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी फोटो, वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर शेयर ना किए जाएं । ईशा की प्रीवेडिंग सेरेमनी को कवर करने के लिए प्रोफेशनल फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर बुलाए गए हैं । सिर्फ वही इस इवेंट की तस्वीरें-वीडियो ले सकते हैं । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Beautiful @priyankachopra and @nickjonas snapped at #ishaambani pre-wedding Festivities #ishaambani #nitaambani #anilambani #bollwood #hollywood #Tollywood #fashinista #fashionnova #fashion #fashionblogger #fashionweek #fashiondiaries #fashionable #fashionistas #commentforlike #commentforlikes #commentforcomment #commentforfollow #comment4comment #commentsbycelebs #hottie #likeforfollow #likeforlikes #likesforlikesback

A post shared by LIGHTSIDE FACTS (@lightsidefacts) on

विज्ञापन
विज्ञापन
isha ambani wedding sad news for fans no video and photo share on social media
MUKESH ISHA AMBANI - फोटो : self
इस वजह से फैंस को ईशा अंबानी की शादी की तस्वीरें और वीडियो देखने को नहीं मिलेंगे । बता दें कि शादी से पहले होने वाली सभी रस्में 'उदय विलास' में हो रही हैं । वहीं शादी अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' में होंगी । ये एक प्राइवेट अफेयर होगा । बता दें कि इससे पहले दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शादी में भी यही नियम लागू किया गया था ।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Now that's what a big fat Indian wedding looks like! Here's a glimpse of the venue for the sangeet ceremony of #IshaAmbani and #AnandPiramal. @tadka_bollywood_ #tadkabollywood #bollywoodstars #bollywood #PunjabKesari

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_) on

विज्ञापन
isha ambani wedding sad news for fans no video and photo share on social media
ISHA AMBANI
प्रियंका और दीपिका ने मेहमानों से फोटो-वीडियो लेने को मना कर दिया था । इस वजह से शादी की तस्वीरें सामने नहीं आ पाई थीं । बाद में प्रियंका और दीपिका ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर की थीं । विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की भी शादी की तस्वीरें शेयर करने पर रोक लगा दी गई थी ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed