फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी ने खोला अपनी प्रेग्नेंसी का राज, 'बेबी बंप' की बताई ये वजह

Mon, 09 Nov 2020 04:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 09 Nov 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Ishita Dutta break silence on her pregnancy
इशिता दत्ता, वत्सल सेठ - फोटो : instagram: ishidutta

बॉलीवुड अभिनेत्री इशिता दत्ता इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इसके बाद इशिता दत्ता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अनुमान लगाने लगे। इतना ही नहीं उनके रिश्तेदार भी उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पूछ रहे हैं। अब इशिता दत्ता ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलकर बताया है। 

Ishita Dutta break silence on her pregnancy
इशिता दत्ता - फोटो : file photo

इशिता दत्ता ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनका पेट मिठाइयां खाकर बढ़ गया है वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। साथ ही अभिनेत्री ने यह भी बताया है कि विज्ञापन में प्रेग्नेंट महिला का किरदार करने के बाद उनके पास कई रिश्तेदारों के भी कॉल आ रहे हैं। इस बारे में इशिता दत्ता ने खुद मीडिया से बात करते हुए बताया है। 

Ishita Dutta break silence on her pregnancy
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता - फोटो : amar ujala, mumbai

इशिता दत्ता ने कहा, 'इस विज्ञापन के बाद मुझे बहुत सारी कॉल्स आ रही हैं, मैं उन्हें बता भी नहीं सकती। मेरे रिश्तेदार मुझे कॉल करके बधाई दे रही हैं और कह रहे हैं, 'बताया भी नहीं।' लेकिन ईमानदारी से कह रही हूं, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। यह पेट मिठाई खाकर कर निकला है। मुझे लगता है कि मुझे वर्कआउट करना पड़ेगा क्योंकि लोगों का मानना है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। अब जिम खुल गए हैं। तो जो लोग अंदाजा लगा रहे हैं, वह एक महीने बाद मुझे पहले जैसे ही देखेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishita Dutta break silence on her pregnancy
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता - फोटो : file photo

गौरतलब है कि इशिता दत्ता ने कुछ दिन पहले अपने विज्ञापन के वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इस विज्ञापन वीडियो में वह अपने पति अभिनेता वत्सल सेठ के साथ दिखाई दीं। इन दोनों का यह वीडियो अभी भी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इशिता दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में तेलुगू फिल्म 'चानक्युडू' से की थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Cute or very cute ❤️🤗 @vatsalsheth

A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta) on

विज्ञापन
Ishita Dutta break silence on her pregnancy
दृश्यम फिल्म - फोटो : फिल्म पोस्टर

इशिता दत्ता ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म दृश्यम से मिली थी। यह फिल्म साल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म दृश्यम में अजय देवगन, इशिता दत्ता के अलावा तब्बू, रजत कपूर और श्रिया सरन सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था। 

पढ़ें: 'अपना टाइम भी आएगा' से अनुष्का सेन की हुई छुट्टी, निर्माताओं ने लगाया गैर पेशेवराना व्यवहार का आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed