फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिंद सोमन के समर्थन में आईं ये अभिनेत्री, कहा- ‘न्यूड होना अपराध है तो नागा बाबाओं की भी गिरफ्तारी हो’

Mon, 09 Nov 2020 03:57 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 09 Nov 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Pooja Bedi support to Milind Soman over Nude photo says Crime Is Being Good Looking
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning

अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी न्यूड फोटो की वजह से चर्चा में हैं। मिलिंद सोमन ने इंस्टाग्राम पर गोवा में बीच पर दौड़ते हुए एक न्यूड तस्वीर साझा की थी। तस्वीर उन्होंने अपने जन्मदिन पर पोस्ट की जिसे उनकी पत्नी अंकिता ने खींची थी। इस सिलसिले में मिलिंद पर केस भी दर्ज किया गया था। अब एक अभिनेत्री ने उनका बचाव करते हुए अपनी बात कही है।

Pooja Bedi support to Milind Soman over Nude photo says Crime Is Being Good Looking
पूजा बेदी - फोटो : बिग बॉस

मिलिंद सोमन की न्यूड तस्वीर पर पूजा बेदी ने उनका समर्थन किया है। पूजा बेदी का मानना है कि न्यूड होना अपराध नहीं है। अगर ऐसा है तो नागा बाबाओं को भी गिरफ्तार होना चाहिए। पूजा ने यह भी लिखा कि यह देखने वाले पर निर्भर कर रहा है कि उसे मिलिंद की तस्वीर में अश्लीलता नजर आ रही है या नहीं।

Pooja Bedi support to Milind Soman over Nude photo says Crime Is Being Good Looking
मिलिंद सोमन - फोटो : instagram/milindrunning

पूजा बेदी लिखती हैं कि ‘मिलिंद सोमन की फोटो में कुछ भी अश्लील नहीं है। अधिक कल्पना करने वाले दर्शक के मन में अश्लीलता व्याप्त है। उसका यह अपराध अच्छा लग रहा है। प्रसिद्ध और बेंच मार्क सेटिंग करने वाला। अगर न्यूड होना एक अपराध है तो सभी नागा बाबाओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bedi support to Milind Soman over Nude photo says Crime Is Being Good Looking
पत्नी अंकिता के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindushasoman

बता दें कि मिलिंद सोमन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। चार नवंबर को मिलिंद ने अपने जन्मदिन पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में मिलिंद न्यूड होकर समंदर के किनारे भागते हुए नजर आ रहे थे। इस फोटो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन
Pooja Bedi support to Milind Soman over Nude photo says Crime Is Being Good Looking
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindushasoman

मिलिंद अक्सर अपने प्रशंसकों को फिटनेस गोल देते हैं। इसी के चलते जन्मदिन पर उन्होंने समंदर के किनारे दौड़ते हुए अपनी तस्वीर साझा की। फोटो में मिलिंद ने शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं पहना था। जिसमें उनकी फिट बॉडी पूरी तरह से दिख रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू मी'।

इस शर्त पर 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखने को राजी हुए शाहरुख खान, स्पेशल अपीयरेंस की ये है पूरी डिटेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed