फिल्म 'मिशन मंगल' के लिए अक्षय कुमार काफी उत्साहित हैं लेकिन इससे भी ज्यादा उत्साहित हैं वो चंद्रयान- 2 की लॉन्चिंग को लेकर। ऐसे में अक्षय कुमार ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन को 22 जुलाई को चंद्रयान 2 के लॉन्च के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं इसरो ने भी उन्हें मिशन मंगल के लिए भी शुभकामनाएं हैं।
'चंद्रयान 2' लॉन्च के 23 दिन बाद रिलीज होगी 'मिशन मंगल', इसरो ने दी अक्षय कुमार को बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय द्वारा शेयर मिशन मंगल के टीजर पर इसरो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने कमेंट किया था, ''एक देश, एक सपना। इंडिया स्पेस का सुपर पावर बनेगा। इस मील के पत्थर को हासिल करने के लिए कुछ ही दिन बाकी हैं। चंद्रयान 2''
वहीं इसरो के ट्वीट पर अक्षय ने लिखा- ''बहुत बहुत धन्यवाद और आपको फिर से शुभकामनाएं''। बता दें कि अक्षय की आने वाली फिल्म मिशन मंगल भारत की पहली ऐसी फिल्म है जो स्पेस से जुड़ी है। फिल्म का 2 मिनट 52 सेकंड के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Thank you so much and wishing best of luck once again to #TeamISRO for #Chandrayaan2 https://t.co/nC9cYvWzeU
गौरतलब है कि चंद्रयान-2 पहले 14 जुलाई को लॉन्च किया जाने वाला था, लेकिन कुछ तकनीकि समस्याओं के चलते इसको टाल दिया गया। इसके बाद अब 22 जुलाई को इसे दोबारा लॉन्च किया जाएगा।
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन, कीर्ति कुल्हारी, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, सोनाक्षी सिन्हा और शर्मन जोशी भी नजर आएंगे।