{"_id":"5b62dea64f1c1b8f3e8b4a6b","slug":"j-p-dutta-film-paltan-trailer-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"51 साल पहले हुए युद्ध पर आधारित है जे पी दत्ता की 'पलटन', ट्रेलर देखते ही भर जाएगा जोश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
51 साल पहले हुए युद्ध पर आधारित है जे पी दत्ता की 'पलटन', ट्रेलर देखते ही भर जाएगा जोश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
paltan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मच अवेटेड फिल्म 'पलटन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह मल्टी स्टारर फिल्म है जिसका ट्रेलर भी उतना ही दमदार है। फिल्म 'पलटन' के ट्रेलर को रिलीज हुए कुछ ही वक्त हुआ है लेकिन अब तक इसे 58 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
paltan
ट्रेलर की शुरुआत में साल 1962 के कुछ पुराने सीन्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद ट्रेलर में 1967 का समय दिखाया गया है। इसमें चीनी सैनिक भारतीय सैनिकों को धमकी देते हुए कह रहे हैं कि 'सिक्किम चीन का है इसलिए तुम लोग इसे छोड़ दो वरना 1962 वाला हाल करेंगे'।
JP Dutta, the master storyteller, is back... Here's #PaltanTrailer... 7 Sept 2018 release... Link: https://t.co/UsSnfRpU37
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 2, 2018
paltan
'पलटन' फिल्म के ट्रेलर में बेहतरीन डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है जो आपको हिला कर रख देगा। इसके साथ चीन और भारत के बीच उस वक्त की टेंशन को दिखाने की कोशिश की गई है। 'पलटन' के ट्रेलर में भारतीय सैनिकों के जोश से भरे जज्बे को दिखाया गया है कि कैसे वह अपने दुश्मनों से लड़ने के लिए तैयार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
paltan
'बॉर्डर' और 'एलओसी' जैसी देश भक्ति फिल्में देने के बाद जेपी दत्ता अब 'पलटन' लेकर आए हैं। ट्रेलर से पहले इस फिल्म के कई पोस्टर रिलीज हुए थे जिसमें गुरमीत चौधरी के अलावा फिल्म के सभी किरदारों का लुक सामने आया था। 'पलटन' फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
paltan
'पलटन' फिल्म 1967 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। जेपी दत्ता ने इस फिल्म से एक बार फिर देश के इतिहास को पलटने की कोशिश की है। सच्ची कहानी पर आधारित इस फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, सिद्धार्थ कपूर और लव सिन्हा नजर आएंगे। इसके साथ ही टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।