{"_id":"5b62d4754f1c1b49778b59e1","slug":"sunil-grover-birthday-special-kapil-sharma-hit-shoe-inside-that-flight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गुत्थी' से पंगे के बाद डूबा कपिल शर्मा का करियर, इस वजह से फ्लाइट में जूता फेंककर मारा था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गुत्थी' से पंगे के बाद डूबा कपिल शर्मा का करियर, इस वजह से फ्लाइट में जूता फेंककर मारा था
Thu, 02 Aug 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर द्वारा निभाए 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी के किरदार से तो आप सभी वाकिफ होंगे। सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के सिरसा में एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 5
Sunil Grover
सुनील ग्रोवर के पिता बैंक मैनेजर थे। उनकी एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। सुनील का रुझान बचपन से ही एक्टिंग की ओर था। सुनील ग्रोवर को मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी की खोज कहा जाता है। टीवी और फिल्मों में सुनील छोटे-मोटे रोल करते रहे लेकिन उन्हें पहचान मिली कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो से, जिसमें उन्होंने गुत्थी, रिंकू भाबी और डॉ मशहूर गुलाटी का अलग-अलग किरदार निभाया था।
3 of 5
सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा
कपिल शर्मा के शो से जहां सुनील ग्रोवर को पॉपुलरिटी मिली तो वहीं एक वाकये ने दोनों की दोस्ती में दरार डाल दी। खबरों के मुताबिक फ्लाइट में कपिल और सुनील के बीच जमकर हाथापाई हुई थी। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, 'द कपिल शर्मा' शो की टीम फ्लाइट से सफर कर रही थी। इस दौरान कपिल ने व्हिस्की की एक पूरी बोतल पी रखी थी और वो काफी नशे में थे। कपिल के ड्रिंक करने के दौरान केबिन क्रू ने खाना सर्व किया तो टीम के बाकी सदस्यों ने खाना शुरू कर दिया। बस फिर क्या था कपिल इस पर भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
सुनील ने कपिल को समझाने की कोशिश की तो कपिल उन पर चिल्लाने लगे। कपिल उठे और अपना जूता उतारकर सुनील ग्रोवर पर फेंककर मारा। सुनील इस दौरान कपिल को समझाने की कोशिश करते रहे। इस घटना के बाद ऐसा हुआ कि कपिल शर्मा के करियर का ग्राफ लगातार गिरता गया जबकि सुनील ग्रोवर दूसरे शोज करके आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
5 of 5
सुनील ग्रोवर
हाल ही में सुनील ग्रोवर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के साथ कॉमेडी शो 'धन धना धन' में नजर आए थे। इसके अलावा वो जल्द ही फिल्म 'स्त्री' में दिखेंगे। यह फिल्म 31 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज होगी। वहीं सुनील ग्रोवर के खाते में सलमान खान की फिल्म 'भारत' भी है जिसमें वो सलमान के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।