फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां के कहने पर सेक्स वर्कर बनी थी ये हीरोइन, एडल्ट फिल्में कर कमाई शोहरत और बनीं साउथ की शकीला

Thu, 02 Aug 2018 03:21 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
richa chaddha play role of shakeela know everything about this actress
शकीला
इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक बनाने का क्रेज बहुत बढ़ गया है । पिछले दिनों 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए । ऐसे में मेकर्स अब बायोपिक पर फोकस कर रहे हैं । 'संजू' के बाद साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस शकीला पर बायोपिक बनने जा रही है। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा लीड रोल में नजर आएंगी।
richa chaddha play role of shakeela know everything about this actress
शकीला

पिछले दिनों शकीला के लुक में ऋचा चड्ढा की पहली फोटो भी सामने आई थी । 44 साल की शकीला ने अपनी जिंदगी में ऐसा क्या किया जो अब उनपर फिल्म बनने जा रही हैं । शकीला आज भी साउथ फिल्मों में एक्टिव हैं । उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं ।

richa chaddha play role of shakeela know everything about this actress
शकीला

शकीला ने 20 साल की उम्र में सॉफ्ट पोर्न फिल्म 'प्लेगर्ल' से अपने करियर की शुरुआत की थी । फिल्म में शकीला ने सपोर्टिंग एक्ट्रेस का रोल निभाया था । चेन्नई में जन्मीं शकीला का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा । शकीला ने सिर्फ छठी क्लास तक पढ़ाई की । वो पढ़ने में बिल्कुल अच्छी नहीं थीं । कई बार कलास में फेल भी हुईं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
richa chaddha play role of shakeela know everything about this actress
शकीला

हां, इतना जरूर था कि कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने की वजह से उनकी इंग्लिश जरूर अच्छी थी । बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था । शकीला, साउथ एक्ट्रेस सिल्क स्मिता को अपना आइडल मानती हैं। सिल्क ने भी साउथ में कई एडल्ट फिल्में की हैं । शकीला ने स्मिता की राह पर चलकर ही एडल्ट फिल्में करना शुरू किया था । जिससे वो अपने 6 भाई-बहन और मां को पाल सकें ।

विज्ञापन
richa chaddha play role of shakeela know everything about this actress
शकीला
जब शकीला ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमा लिया था तो उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखी जो मलयाली भाषा में छपी है । इस बुक के अनुसार, बहुत छोटी उम्र में ही एक शख्स ने शकीला का रेप किया था । उसने शकीला की मां से कहा था कि वो इसके बदले उनके परिवार को पैसे देगा । इसके अलावा पैसों को लेकर शकीला की बहन नूरजहां ने उन्हें धोखा भी दिया था । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed