विजय वर्मा की गिनती बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में होती है। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म जाने जां में उनके किरदार की लोगों ने काफी तारीफ की थी। हालांकि, इस सफलता को पाने में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा है। हाल ही में अभिनेता ने एक बातचीत में अपने रिजेक्शंस को लेकर खुलकर बात की।
Vijay Varma: ज्योतिषी की सलाह पर विजय वर्मा को कर दिया गया था फिल्म से बाहर, अभिनेता ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साक्षात्कार में अभिनेता ने साझा किया कि उन्हें एक बार एक फिल्म से हटा दिया गया था, क्योंकि फिल्म निर्माता के ज्योतिषी को उन पर विश्वास नहीं था। विजय वर्मा ने इस घटना पर बात करते हुए बताया कि एक समय था जब उन्हें एक भूमिका मिली थी और बाद में उनसे कुछ तस्वीरें भेजने का अनुरोध किया गया था। उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि अनुरोध किसने किया था। इसके बाद उन्हें फिल्म से हटा दिया गया।
विजय का मानना है कि ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि एक ज्योतिषी को उनकी तस्वीरें आकर्षक नहीं लगीं। ज्योतिषी ने उन्हें कास्ट करने के विचार का समर्थन नहीं किया, जिसकी वजह से वे फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके। उन्होंने बताया कि ज्योतिषी को उन पर विश्वास नहीं था। कई चुनौतियों का सामना करने के बाद भी विजय ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी हार मानने के बारे में नहीं सोचा।
वे अपने दृढ़ संकल्प का श्रेय अनुभवी अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को देते हैं। उनकी दी गई एक सलाह को याद करते हुए विजय ने कहा, “जब हम छात्र थे तब नसीर (नसीरुद्दीन शाह) साहब ने हमें बताया था "'यदि आप एक अभिनेता बनना चाहते हैं, लेकिन आपके पास प्लान बी भी है, तो बस वह प्लान बी लें, क्योंकि यदि आप अभिनेता बनना चाहते हैं, तो आपको बहुत कठिन समय से गुजरना होगा। यह आपके लिए आसान नहीं हो सकता है।' इसलिए, मैं बस यही एक रास्ता अपनाने और अपना समय आने तक इंतजार करने के लिए तैयार था।"
विजय की फिल्म जाने जान की बात करें तो यह कीगो हिगाशिनो के 2005 के जापानी मर्डर मिस्ट्री उपन्यास द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स पर आधारित है। कहानी कलिम्पोंग में सेट है। फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर और जयदीप अहलावत भी नजर आए थे। इसका निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था।
Manoj Bajpayee: एनिमल की रिलीज के बीच कबीर सिंह पर मनोज बाजपेयी का बयान वायरल, जानें फिल्म पर क्या बोले एक्टर