फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: नैनी के लिए तैमूर और जेह ने परिवार में रखी नई परंपरा की नींव, करीना ने किया खुलासा

Tue, 12 Sep 2023 09:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 12 Sep 2023 09:05 AM IST
विज्ञापन
jaane jaan Star Kareena Kapoor reveals interesting ritual of house involving sons Taimur Jeh and their nannies
करीना कपूर अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर इन दिनों अपनी आगमी फिल्म 'जाने जां' को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वह ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने वाली हैं। फिल्मों और अभिनय के अलावा करीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। सिर्फ करीना ही क्यों उनके दोनों बेटे- तैमूर और जेह भी खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में करीना कपूर ने खुलासा किया कि उनके दोनों बेटों ने परिवार में एक नया रिवाज शुरू किया है, जो नैनी के लिए है।

jaane jaan Star Kareena Kapoor reveals interesting ritual of house involving sons Taimur Jeh and their nannies
करीना कपूर, तैमूर नैनी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने बताया कि 'पहले तैमूर और जेह की नैनी उसी समय पर खाना खाया करती थीं, जिस समय पूरा परिवार खाता है। लेकिन, अंतर यह था कि वह एक अलग डाइनिंग टेबल पर खाना खाती थीं। लेकिन, दोनों बच्चे यह देखकर हैरान रहने लगे औैर सवाल करने लगे कि नैनी हमारे साथ क्यों नहीं बैठ रहीं? उन्होंने खुद नैनी से परिवार के साथ बैठकर खाना खाने की गुजारिश की'। 

jaane jaan Star Kareena Kapoor reveals interesting ritual of house involving sons Taimur Jeh and their nannies
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना ने आगे बताया, 'तब से और अब तक परिवार में एक नया रिवाज शुरू हो गया और अब हम सभी एक साथ ही बैठकर खाना खाते हैं।' एक्ट्रेस का कहना है कि 'नैनी परिवार की एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, वह हमारे बच्चों का ख्याल रखती हैं। मैं और सैफ उनके भरोसे ही बच्चों को छोड़कर काम पर जाते हैं। इसलिए वह एक समान प्यार और सम्मान की हकदार हैं'। 
Steven Spielberg: हड़तालियों के समर्थन में निर्देशक स्टीवेन स्पीलबर्ग और उनकी पत्नी, 1.5 मिलियन डॉलर किए दान

विज्ञापन
विज्ञापन
jaane jaan Star Kareena Kapoor reveals interesting ritual of house involving sons Taimur Jeh and their nannies
करीना कपूर, तैमूर, जेह - फोटो : Instagram

करीना कपूर ने इसके अलावा अपने बड़े बेटे तैमूर के नाम को लेकर मचे हंगाने पर भी प्रतिक्रिया दी। बता दें कि बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर सैफ और करीना कपूर को काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल, तैमूरलंग एक क्रूर मंगोल शासक था। इसलिए जब बेबो ने बेटे का नाम तैमूर रखा तो लोगों ने इसी से जोड़कर देखा। इस पर अब करीना ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि तैमूर का मतलब होता है 'आयरन मैन' और उन्हें यह नाम काफी पसंद है।
Prateik Babbar: फिल्मों में इमरान खान की वापसी का प्रतीक बब्बर ने दिया हिंट, बोले- कुछ तो पक रहा है

विज्ञापन
jaane jaan Star Kareena Kapoor reveals interesting ritual of house involving sons Taimur Jeh and their nannies
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Social media

एक्ट्रेस ने बताया कि सैफ के पहले दोस्त का नाम तैमूर था और उन्होंने सोचा कि अगर बेटा हुआ तो वह उसका नाम तैमूर रखेंगे, क्योंकि सैफ को अपने दोस्त का नाम बहुत पसंद था। इसलिए बेटे का नाम तैमूर पड़ा। करीना ने बताया कि जब इसे लेकर ट्रोल किया गया तो सैफ और उन्हें काफी परेशानी हुई लेकिन, दोनों एक-दूसरे के साथ डटे रहे। उन्हें आज तक यह नाम रखने का कोई पछतावा नहीं है। बात करें करीना की 'जाने जां' की तो यह 21 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी।
KH 234: कमल हासन की 'केएच 234' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में नजर आ सकते हैं ये सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed