फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Welcome To The Jungle: ‘वेलकम टू द जंगल’ के निर्माता को फेडरेशन का नया नोटिस, अक्षय से भी काम न करने की अपील

Mon, 11 Sep 2023 10:46 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 11 Sep 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
FWICE revives no cooperation notice against Akshay kumar film welcome to the jungle producer Firoz Nadiadwala
अक्षय कुमार, वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता अक्षय कुमार की छवि फिल्मी दुनिया में हर जरूरतमंद की मदद करने वाले इंसान की रही है। वह बताते तो नहीं हैं लेकिन जिनको उनके करीबी कामों की खबर है, वे जानते हैं कि मदद की आस लेकर अक्षय के दर तक पहुंचे लोगों में से कम ही लोग खाली हाथ लौटे हैं। लेकिन, अब उनके सामने नया धर्मसंकट है। मामला उनकी एक फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से जुड़ा है जिसका टीजर 24 सितारों के भारी भरकम टीम के साथ फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने अक्षय के जन्मदिन पर जारी किया। लेकिन, अब फिरोज पर आरोप लगा है कि उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की अपनी पिछली फिल्मों में काम करने वालों का ही अब तक भुगतान नहीं किया है लिहाजा फिल्मों में काम करने वाली यूनियनों की फेडरेशन ने उनके खिलाफ नए सिरे से मोर्चा खोल दिया है।

FWICE revives no cooperation notice against Akshay kumar film welcome to the jungle producer Firoz Nadiadwala
फिरोज नाडियाडवाला, अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस पूरे मामले के तार साल 2015 में रिलीज हुई अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेलकम बैक' से जुड़े हैं। आरोप है कि इस फिल्म के निर्देशक और इसमें काम करने वाले तमाम तकनीशियनों और कलाकारों का अब भुगतान ही नहीं किया गया है। ये भुगतान करीब चार करोड़ रुपये बताया जा रहा है जिसमें फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी की फीस का एक हिस्सा भी शामिल है। फिल्म 'वेलकम बैक' की रिलीज के समय हुए समझौते के मुताबिक फिरोज नाडियावाला ने तब एक एक करोड़ रुपये के दो पोस्ट डेटेड चेक जारी कर दिए थे। इसके बाद फिल्म तो रिलीज हो गई लेकिन पैसे नहीं मिले।

इसे भी पढ़ें- Jawan: अक्षय कुमार ने 'जवान' की सफलता पर शाहरुख खान को दी बधाई, किंग खान के जवाब ने लूट ली महफिल

FWICE revives no cooperation notice against Akshay kumar film welcome to the jungle producer Firoz Nadiadwala
वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फेडरेशन द्वारा निर्माता फिरोज नाडियाडवाला को लिखे गए ताजा पत्र के मुताबिक फेडरेशन ने जब बैंक में ये चेक जमा किया तो पता चला कि फिरोज ने इनका भुगतान रुकवा दिया है। मामला लंबा खिंचा और इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडबल्यूआईसीई) ने ‘नॉन कोऑपरेशन नोटिस’ जारी कर दिया जिसका मतलब है कि फेडरेशन से जुड़ी किसी भी यूनियन का सदस्य अब फिरोज नाडियाडवाला की किसी फिल्म में काम नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
FWICE revives no cooperation notice against Akshay kumar film welcome to the jungle producer Firoz Nadiadwala
बी एन तिवारी, वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फेडरेशन की तरफ से ये नोटिस इसके अध्य़क्ष बी ए तिवारी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। तिवारी कहते हैं, 'फिरोज नाडियाडवाला ने इससे पहले भी एक फिल्म की घोषणा की थी। लेकिन जब हमने फेडरेशन के तरह से नोटिस जारी किया तो फिल्म में काम करने सभी कलाकार पीछे हट गए। अभी फिर से उन्होंने फिल्म की घोषणा की तो हमने सभी के पास नोटिस भेज दी। और, लोगों को इस बात से अवगत कराया कि हमारे तकनीशियन के दो करोड़ रुपये बाकी हैं, यदि आप इसमें  काम कर रहे हैं तो आप की नैतिक जिम्मेदारी बनती हैं कि इसका भुगतान निर्माता की तरह से क्लियर करवाए। वरना आप इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दे। इस फिल्म में  जियो स्टूडियो भी शामिल हो रहा है और हमने जियो सिनेमा की निर्माता ज्योति देशपांडे को भी नोटिस भेजकर इस बात से अवगत करा दिया है।'

विज्ञापन
FWICE revives no cooperation notice against Akshay kumar film welcome to the jungle producer Firoz Nadiadwala
अक्षय कुमार, वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बी एन तिवारी ने कहा, 'जब तक हमारे तकनीशियनों  को उनका पारिश्रमिक नहीं मिलता है। कोई भी तकनीशियन फिल्म ’वेलकम टू द जंगल’ में काम नहीं करेगा। हम उनकी  शूटिंग रोकने नहीं जा रहे हैं, लेकिन हमारी फेडरेशन से जुड़े कलाकार और तकनीशियन फिल्म में काम ही नहीं करेंगे। हमने फिल्म से जुड़े अक्षय कुमार समेत सभी सभी कलाकारों और फिल्म के निर्देशक अहमद खान को भी इस बारे में सूचना दे दी है कि शूटिंग को रोका जाए।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed