फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaane Jaan Trailer: करीना कपूर ने सैफ अली खान से मिली सीख का किया खुलासा, माया बनकर ओटीटी पर रचेंगी नई कहानी

Tue, 05 Sep 2023 08:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Sep 2023 08:34 PM IST
विज्ञापन
Jaane Jaan Trailer Launch Event Kareena Kapoor Jaideep ahlawat Sujoy Ghosh talks about Film
जाने जां ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
11 साल पहले अभिनेत्री विद्या बालन को लेकर फिल्म ‘कहानी’ रचने वाले निर्देशक सुजॉय घोष अब करीना का करिश्मा रचने वाले हैं। करीना इस साल 21 सितंबर को जब 43 साल की हो रही होंगी तो ओटीटी पर उनका डेब्यू फिल्म 'जाने जां' के जरिए हो रहा होगा। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि, इसकी मेकिंग कुछ कुछ ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ जैसी ही है लेकिन, फिल्म ‘जाने जां’ में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा की मौजूदगी से खेल बदल भी सकता है। ठीक फिल्म ‘बदला’ की तरह जो सुजॉय ने बतौर निर्देशक अमिताभ बच्चन और तापसू पन्नू के साथ बनाई थी।

SRK: रोमांस के बादशाह शाहरुख खान ने क्यों पकड़ी एक्शन फिल्मों की राह? इस खास शख्स के लिए किया बड़ा बदलाव
 
Jaane Jaan Trailer Launch Event Kareena Kapoor Jaideep ahlawat Sujoy Ghosh talks about Film
जाने जां ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'जाने जां' में करीना कपूर खान पहली बार अभिनेता विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ काम कर रही हैं। फिल्म के ट्रेलर लांच पर करीना कपूर खान ने इस बात का खुलासा किया कि जब इस फिल्म की शूटिंग के लिए तैयारी कर रही थी तो सैफ अली खान ने उन्हें एक खास सलाह दी थी। करीना कपूर खान ने कहा, 'पहली  बार  थ्रिलर फिल्म का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हूं। सुजॉय घोष की फिल्मों की बहुत बड़ी प्रसंशक रही हूं। लेकिन, सबसे बड़ा चैलेंज मेरे सामने विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ स्क्रीन साझा करना था।’

Jaane Jaan Trailer Launch Event Kareena Kapoor Jaideep ahlawat Sujoy Ghosh talks about Film
जाने जां ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा, 'इस बार सेट पर पूरी तैयारी के साथ जाना है क्योंकि विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ काम करने जा रही हो। वाकई में फिल्म के इस ड्रीम कास्ट के साथ काम करना बहुत अच्छा लगा। विजय वर्मा और जयदीप अहलावत से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। दोनों बहुत ही अद्भुत कलाकार हैं, कई बार तो मेरे साथ ऐसा हुआ कि इनके सामने अपनी लाइनें भूल जाती थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaane Jaan Trailer Launch Event Kareena Kapoor Jaideep ahlawat Sujoy Ghosh talks about Film
जाने जां ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए जयदीप अहलावत ने कहा, ‘करीना कपूर ऐसी अभिनेत्री है कि जब कैमरे की नजर उनकी आंखों पर पड़ती है, तो एक बार कैमरा हिल जाता है तो हम जैसे कलाकारों की क्या हालत हुई होगी आप सोच सकते हैं। उनके साथ स्क्रीन साझा करना वास्तव में अद्भुत था क्योंकि वह एक रत्न हैं।' फिल्म 'जाने जां' कहानी माया, नरेन और करण के इर्द- गिर्द घूमती है और इसमें माया मुख्य संदिग्ध है।

विज्ञापन
Jaane Jaan Trailer Launch Event Kareena Kapoor Jaideep ahlawat Sujoy Ghosh talks about Film
जाने जां ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुजॉय घोष कहते हैं,  ' मैंने करीना, जयदीप और विजय के साथ काम करके बहुत अच्छा समय बिताया।' यह फिल्म करीना कपूर खान के जन्मदिन पर 21 सितंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Yami Gautam: OMG 2 की सफलता के बीच यामी ने शुरू की अलगे प्रोजेक्ट की शूटिंग, नहीं मिला जश्न मनाने का समय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed