{"_id":"67f34dd25264e8f28b01c303","slug":"jaat-star-sunny-deol-revealed-multiple-ott-projects-in-pipeline-people-watching-films-on-different-platforms-2025-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: 'जाट' की रिलीज से पहले सनी देओल का ओटीटी प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलासा, बोले- फिल्में प्लेटफॉर्म...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol: 'जाट' की रिलीज से पहले सनी देओल का ओटीटी प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलासा, बोले- फिल्में प्लेटफॉर्म...
Mon, 07 Apr 2025 09:36 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 07 Apr 2025 09:36 AM IST
सार
Jaat Star Sunny Deol OTT Projects: सनी देओल के फैंस उनकी आने वाली फिल्म 'जाट' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता ने खुलासा किया है कि उनके पास कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट भी हैं, जो जल्द आएंगे।
विज्ञापन
सनी देओल ने अपने ओटीटी प्रोजेक्ट्स के बारे में किया खुलासा
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जाट को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में सनी का एक्शन अवतार एक बार फिर से देखने को मिलेगा। हालांकि, सनी की सभी फिल्में एक्शन बेस्ड ही होती हैं। इसी बीच एक इवेंट के दौरान सनी ने अपने ओटीटी प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलकर बातचीत की।
ओटीटी पर जाना अच्छा है - सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
'गदर 2' से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। अब सनी फिल्म जाट के लिए अपनी कमर कस रहे हैं। एक इवेंट के दौरान सनी ने बताया कि उनके कुछ आगामी प्रोजेक्ट्स हैं, जो सिनेमा हॉल के लिए नहीं बल्कि ओटीटी के लिए बने हैं। सनी के फैंस 'गदर 2' की सफलता के बाद उनकी आने वाली एक्शन-थ्रिलर 'जाट' में भी उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
फिल्म जाट 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
फिल्म जाट 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। यह गोपीचंद की पहली हिंदी फिल्म है, जिसे उन्होंने लिखा और निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को मैथरी मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित किया गया है। पीटीआई से बातचीत के दौरान सनी ने बताया कि उनके पास कई आगामी ओटीटी प्रोजेक्ट हैं। सनी ने कहा कि उनके कुछ प्रोजेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएंगे क्योंकि सिनेमा के दर्शक अलग होते हैं। उन्होंने कहा, "ओटीटी पर जाना अच्छा है क्योंकि लोग वहां आपकी फिल्में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीचंद मालिनेनी के साथ काम करके अच्छा लग रहा है
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
सनी ने यह भी बताया कि ओटीटी अभिनेताओं और निर्देशकों के लिए एक दिलचस्प जरिया है क्योंकि इससे डाइवर्सिटी मिलती है। सनी ने कहा कि उनकी फिल्में ओटीटी पर आने से आज की जनरेशन के लिए भी रिलेवेंसी बढ़ गई हैं। 'जाट' के बारे में बात करते हुए, सनी ने कहा कि गोपीचंद मालिनेनी के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा है। उन्होंने कहा, "यह मेरी पहली फिल्म है, जो साउथ के डायरेक्टर के साथ है और यह बहुत अच्छा रहा है।"
विज्ञापन
बॉर्डर 2 में नजर आएंगे सनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
जाट के अलावा सनी देओल 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। वहीं सनी 'बॉर्डर 2' में भी नजर आएंगे। बॉर्डर 2 एक वॉर फिल्म होगी, जिसका निर्देशन अनुराग सिन्हा करेंगे और इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता करेंगे। यह 1997 की हिट बॉर्डर का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें:
Indian Idol 15 Winner: जीती हुई राशि का क्या करेंगी इंडियन आइडल 15 की विजेता मानसी घोष, किसे मानती हैं आर्दश
यह भी पढ़ें:
Indian Idol 15 Winner: जीती हुई राशि का क्या करेंगी इंडियन आइडल 15 की विजेता मानसी घोष, किसे मानती हैं आर्दश